Sunday, 22 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण बच्चों के सर्वांगीण विकास का मजबूत मंच है खेल : टी.एन. चौबे जासो में घर के भीतर चल रहा था गांजा का कारोबार, पुलिस ने दबोचे कारोबारी महिलाओं से दुर्व्यवहार के विरोध पर गांव में बवाल, दो पक्षों में मारपीट और आगजनी प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर बक्सर को विकास की बड़ी सौगात, 125 एकड़ में बनेगा औद्योगिक हब 1320 मेगावाट बिजली से रोशन होगा बिहार का विकास, बक्सर थर्मल की दोनों यूनिटें चालू चेक बाउंस के मामलों के निपटारे को बक्सर में लगी विशेष लोक अदालत, दो वादों में 4.30 लाख का समझौता खेतों की बिजली पर चोरों का डाका, 15 पोल से 11 हजार वोल्ट का तार गायब कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल
Keshav Times

डुमरांव में भाजपा का संगठनात्मक मंथन, कार्यकर्ताओं को मिला बूथ मजबूत करने का मंत्र

डुमरांव नगर स्थित अतिथि गृह मंगलवार को भाजपा के संगठनात्मक संवाद का केंद्र बना रहा। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की मौजूदगी में आयोजित विकसित भारत संकल्प संवाद कार्यक्रम में पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, जमीनी चुनौतियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर खुलकर अपनी बातें रखीं।

डुमरांव में भाजपा का संगठनात्मक मंथन, कार्यकर्ताओं को मिला बूथ मजबूत करने का मंत्र

डुमरांव में भाजपा का संगठनात्मक मंथन, कार्यकर्ताओं को मिला बूथ मजबूत करने का मंत्र

__ डुमरांव में भाजपा का संगठनात्मक मंथन, नित्यानंद राय ने कार्यकर्ताओं को दिया बूथ मजबूत करने का मंत्र

__ पुराने संघर्षों से लेकर संगठन की मौजूदा चुनौतियों तक पर खुलकर हुआ संवाद, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर

केटी न्यूज/डुमरांव।

डुमरांव नगर स्थित अतिथि गृह मंगलवार को भाजपा के संगठनात्मक संवाद का केंद्र बना रहा। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की मौजूदगी में आयोजित विकसित भारत संकल्प संवाद कार्यक्रम में पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, जमीनी चुनौतियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर खुलकर अपनी बातें रखीं। बैठक में जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया, वहीं पुराने कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संघर्षपूर्ण दौर की यादें साझा कर वर्तमान संगठन के लिए कई महत्वपूर्ण संदेश भी दिए।नगर अध्यक्ष विजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने किया।

डुमरांव में भाजपा का संगठनात्मक मंथन, कार्यकर्ताओं को मिला बूथ मजबूत करने का मंत्र

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं।कार्यकर्ताओं की निष्ठा, मेहनत और जनता के बीच सक्रियता से ही संगठन को मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य केवल राजनीतिक संकल्प नहीं, बल्कि देश के भविष्य की व्यापक कार्ययोजना है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने की अपील की।

डुमरांव में भाजपा का संगठनात्मक मंथन, कार्यकर्ताओं को मिला बूथ मजबूत करने का मंत्र

उन्होंने कहा कि संगठन की पहुंच जितनी व्यापक होगी, सरकार की योजनाओं का लाभ भी उतने अधिक लोगों तक पहुंच सकेगा।संवाद के दौरान महिला नेत्री ओम ज्योति भगत ने संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर महिलाओं से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता देने का सुझाव रखा। वहीं वरिष्ठ नेता नरेंद्र पांडेय ने भाजपा के संघर्षपूर्ण दौर की यादें साझा कीं। उन्होंने कहा कि केसठ क्षेत्र में नक्सलवाद के प्रभाव वाले दौर में बेहद विपरीत परिस्थितियों के बावजूद महज चार लोग भाजपा के साथ खड़े थे।

डुमरांव में भाजपा का संगठनात्मक मंथन, कार्यकर्ताओं को मिला बूथ मजबूत करने का मंत्र

उस समय उम्मीदवार कार्यकर्ताओं के बीच बैठकर चुनाव की रणनीति बनाते थे और कार्यकर्ता खुद चंदा जुटाकर चुनाव अभियान चलाते थे।बैठक में संगठन के बीच बेहतर समन्वय, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और हालिया गतिविधियों में सामने आ रही कमियों पर भी चर्चा हुई। इन्हें दूर कर संगठन को बूथ स्तर तक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया गया।मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद भगत, भोला सिंह, संजय कुमार पांडेय, अरविंद राय, अविनाश कुमार बप्पी, शक्ति राय, दीपक यादव, सुमित गुप्ता, समाजसेवी विक्की सिंह समेत बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

डुमरांव में भाजपा का संगठनात्मक मंथन, कार्यकर्ताओं को मिला बूथ मजबूत करने का मंत्र

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।