संगठन विस्तार पर भाजपा का जोर, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने का आह्वान

भारतीय जनता पार्टी की बक्सर जिला इकाई की मासिक संगठनात्मक समीक्षा बैठक सोमवार को स्थानीय अहिरौली स्थित जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय की गई।

संगठन विस्तार पर भाजपा का जोर, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने का आह्वान

__ मासिक समीक्षा बैठक में आगामी कार्यक्रमों की बनी रणनीति, डिजिटल प्रशिक्षण अभियान में शाहाबाद क्षेत्र में बक्सर जिला प्रथम

केटी न्यूज/बक्सर।

भारतीय जनता पार्टी की बक्सर जिला इकाई की मासिक संगठनात्मक समीक्षा बैठक सोमवार को स्थानीय अहिरौली स्थित जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने की, जबकि संचालन लक्ष्मण शर्मा ने किया। इसमें जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मंडल संयोजक, मंडल अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष तथा विधानसभा संयोजकों सहित बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे बूथ स्तरीय डिजिटल प्रशिक्षण महाअभियान में बक्सर जिला ने शाहाबाद क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

उन्होंने इसे संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रियता, अनुशासन और सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता होते हैं और उनकी मेहनत से ही पार्टी लगातार नए आयाम स्थापित कर रही है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस गति को बनाए रखने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र में संगठन विस्तार के साथ जनसंपर्क अभियान को और तेज करना होगा। साथ ही केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा राज्य सरकार के विकास कार्यों की जानकारी आम लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर भी बल दिया।

बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, प्रशिक्षण अभियानों तथा विभिन्न स्तरों पर होने वाली गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। पदाधिकारियों को बूथ, पंचायत और मंडल स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित करने तथा नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।अंत में जिला महामंत्री विनोद राय ने धन्यवाद ज्ञापन किया, जबकि बैठक की रूपरेखा जिला उपाध्यक्ष निर्भय राय ने प्रस्तुत की। बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और आगामी अभियानों को सफल बनाने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।