कचईनिया में मंदिर बनाने के सवाल पर एक की पिटाई, हालत गंभीर, तीन नामजद

कोरानसराय थाना क्षेत्र के कचईनिया गांव में मंदिर बनाने के विवाद में एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया गया है। मारपीट की इस घटना में पीड़ित कृष्णा शर्मा का सर फूट गया है। इस मामले में पीड़ित के पुत्र विकास कुमार शर्मा ने गांव के ही तीन लोगों को नामजद किया है।

कचईनिया में मंदिर बनाने के सवाल पर एक की पिटाई, हालत गंभीर, तीन नामजद

केटी न्यूज/डुमरांव

कोरानसराय थाना क्षेत्र के कचईनिया गांव में मंदिर बनाने के विवाद में एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया गया है। मारपीट की इस घटना में पीड़ित कृष्णा शर्मा का सर फूट गया है। इस मामले में पीड़ित के पुत्र विकास कुमार शर्मा ने गांव के ही तीन लोगों को नामजद किया है। पुलिस को दिए आवेदन में विकास ने जिक्र किया है कि गांव के ही सोनू पांडेय, गिदिक पासवान व मिनू पांडेय ने हमारे पिता के उपर लोहे के रॉड से हमला किया है, जिससे उनका सर फट गया।

इस घटना में उन्हें गंभीर चोट आई है तथा बक्सर के एक अस्पताल में उनका इलाज करवाया जा रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। विकास ने मारपीट के दौरान सोने का एक भर वजनी चेन छिनने का आरोप भी लगाया है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं, घटना के बाद से पीड़ित पक्ष काफी डरा-सहमा हुआ है।