फर्जी तरीके से जमीन रजिस्ट्री के आरोप में अटांव पंचायत का सरपंच पति गिरफ्तार, जेल

डुमरांव पुलिस ने फर्जी तरीके से जमीन खरीदने के आरोपित अटांव पंचायत के सरपंच पति उमेश सिंह यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है, कोर्ट के निर्देश पर उन्हें जेल भेज दिया गया।

फर्जी तरीके से जमीन रजिस्ट्री के आरोप में अटांव पंचायत का सरपंच पति गिरफ्तार, जेल

-- कोर्ट ने जारी किया था नन वेलेवुल वारंट, सरपंच की भूमिका भी संदिग्ध

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव पुलिस ने फर्जी तरीके से जमीन खरीदने के आरोपित अटांव पंचायत के सरपंच पति उमेश सिंह यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है, कोर्ट के निर्देश पर उन्हें जेल भेज दिया गया।मिली जानकारी के अनुसार उनपर कोर्ट द्वारा नन वेलेवुल वारंट जारी किया गया था, जिसके आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।मिली जानकारी के अनुसार उनपर पूर्व सरपंच शंभू लाल श्रीवास्तव ने बक्सर कोर्ट में परिवाद दायर कर आरोप लगाया था कि सरपंच पति ने फर्जी तरीके से उनकी बहन से उनकी जमीन रजिस्ट्री करा ली है, जबकि पूर्व में रजिस्टर्ड बंटवारे के तहत वह भू-खंड हमारे हिस्से का था। पूर्व सरपंच शंभू का कहना है कि इस मामले में उनकी पत्नी तथा वर्तमान सरपंच गीता देवी की भूमिका भी संदिग्ध है।

-- अब पूरी घटना समझिए

मिली जानकारी के अनुसार शंभू लाल श्रीवास्तव के पैतृक संपति का बंटवारा पूर्व में रजिस्टर्ड बंटवारा के तहत हो गया था। इसी दौरान उनकी एक बहन ललिता देवी पति ललल लाल ने वर्ष 2022 में अपने मायके की पैतृक संपति में से चार बीघा जमीन सरपंच पति उमेश सिंह यादव को बेच दिया। पूर्व सरपंच ने इस मामले में उमेश पर बक्सर नगर थाने में कांड संख्या 448/22 दर्ज कराया, पुलिस ने आरोपित उमेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हालांकि, बेल पर बाहर आने के बाद उमेश ने दुबारा इसी वर्ष ललिता देवी से 23 डिसमील जमीन खरीद ली, जिसके बाद शंभू लाल ने बक्सर कोर्ट में परिवाद संख्या 1302/22 दर्ज कराया। जिसमें साक्ष्यों के आधार पर बक्सर व्यवहार न्यायालय ने सरपंच पति उमेश सिंह यादव के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट जारी किया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

-- कहते है थानाध्यक्ष

डुमरांव थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा का कहना है कि कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर सरपंच पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उन्हांेने कहा कि मामले की पड़ताल की जा रही है।