पोल से तार ले जाने के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक जख्मी, 10 नामजद
कोरानसराय थाना थाना क्षेत्र के खलवा इनार गांव में रविवार की शाम विद्युत पोल से तार ले जाने के विवाद में दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी और फिर जमकर मारपीट हुई। मारपीट की इस घटना में एक पक्ष का एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

केटी न्यूज/डुमरांव
कोरानसराय थाना थाना क्षेत्र के खलवा इनार गांव में रविवार की शाम विद्युत पोल से तार ले जाने के विवाद में दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी और फिर जमकर मारपीट हुई। मारपीट की इस घटना में एक पक्ष का एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मारपीट में जख्मी धर्मेन्द्र यादव पिता शिवनारायण ब्यास के बयान पर 10 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराया गया है। एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार धर्मेन्द्र तथा उसके परिवार के लोग विद्युत आपूर्ति के लिए पोल से तार खींच रहे थे, लेकिन तार लालू यादव के दीवाल से सट कर जा रहा था, जिसका विरोध लालू तथा उसके पक्ष के लोगों ने किया। इसी बात पर विवाद हो गया। मारपीट की घटना में धर्मेन्द्र को गंभीर चोटे आई है। उसका इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया। इस मामले में लालू यादव, बबन यादव समेत कुल 10 लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज कराया गया है। घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव कायम है।

