जमीन पर कब्जे की कोशिश का विरोध करने पर महिला पर हमला, 14 लोगों पर केस दर्ज

थाना क्षेत्र के छोटका ढकाइच गांव में भूमि विवाद को लेकर तनाव बढ़ गया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने रात के अंधेरे में एक महिला की जमीन पर जबरन दीवार खड़ी कर दी। जब परिवार ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। इस मामले में पीड़िता के बयान पर पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है।

जमीन पर कब्जे की कोशिश का विरोध करने पर महिला पर हमला, 14 लोगों पर केस दर्ज

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

थाना क्षेत्र के छोटका ढकाइच गांव में भूमि विवाद को लेकर तनाव बढ़ गया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने रात के अंधेरे में एक महिला की जमीन पर जबरन दीवार खड़ी कर दी। जब परिवार ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। इस मामले में पीड़िता के बयान पर पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 29 मार्च की रात की बताई जा रही है। पीड़िता चानमुनि देवी का कहना है कि कुछ लोग उनकी जमीन पर अवैध रूप से दीवार खड़ी कर रहे थे। जब उनके परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और इसका कारण पूछा, तो विवाद बढ़ गया। इसी दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी, जिसमें उनकी गोतनी गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद पीड़िता ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। उनके बयान के आधार पर पुलिस ने उमा शंकर राम, रामा शंकर राम, जग मोहन राम समेत कुल 14 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।