Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

घर में घुसकर महिला पर हमला, छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

स्थानीय थाना क्षेत्र के रेहियां गांव में एक महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़िता के बयान पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

घर में घुसकर महिला पर हमला, छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

स्थानीय थाना क्षेत्र के रेहियां गांव में एक महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़िता के बयान पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक अप्रैल की रात महिला अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोग अचानक उसके घर में घुस आए और लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे, जिसे देखकर सभी हमलावर वहां से फरार हो गए।

घर में घुसकर महिला पर हमला, छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

घटना के बाद जख्मी महिला को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार किया गया। पीड़िता पार्वती देवी के बयान के आधार पर पुलिस ने पिंटू यादव, प्रदीप यादव, दीपक यादव सहित कुल छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है।थाना पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। वहीं पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

घर में घुसकर महिला पर हमला, छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।