Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

अमित शाह को 2024 में अपनी हैसियत का पता चल जाएगा : संजय सिंह

अमित शाह को 2024 में अपनी हैसियत का पता चल जाएगा : संजय सिंह

- जदयू एमएली ने केंद्र सरकार के खिलाफ खोेला मोर्चा

केटी न्यूज । बक्सर

जदयू एमएली सह पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह का बीते दिन बक्सर आगमन हुआ था।  जहां उन्होंने नगर भवन मेंं आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह को तलवार व पगड़ी देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, कार्यक्रम में मौजूद 360 कार्यकर्ताओं को गमछा देकर सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम में कार्यकर्ताओंं को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने अमित शाह की बिहार में रैली पर बोलते हुए कहा कि अमित शाह लाख जोर लगा ले लेकिन 2024 में उन्हें अपनी हैसियत का पता चल जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल तुष्टिकरण की राजनैतिक करती है वाह हिंदू मुस्लिम तथा अन्य मुद्दों पर जनता को भटका कर किसी तरह वोट हासिल करना चाहती है।

कार्यक्रम के तहत लोगों को जोड़ने का कार्य किया गया  : पिंटू सिंह

कार्यक्रम के आयोजक खेवली मुखिया पिंटू सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों व समाज के बीच सरकार के कार्यों को बताने के लिए किया गया था। इस कार्यक्रम के तहत लोगों को जोड़ने का कार्य किया गया। अभी वर्गों को एक साथ लेकर चलने का सरकार के प्रण को भी कार्यकर्ताओं केे समक्ष रखा। कहा कि कुछ लोग समाज में द्वेष की राजनीत कर रहे है। उसे नकाब उतार कर ऐसे लोगों को बेनकाब की करने का फैसला लिया गया।

मौके पर आयोजक खेवली मुखिया पिंटू सिंह, अध्यक्षता सीताराम सिंह, संचालन डाक्टर एके. सिंह, हरेंद्र सिंह, दीनानाथ सिंह, राजकुमार सिंह,चंदन सिंह,रविंद्र सिंह,छोटे सिंह(कोपवा), पूर्व मुखिया अजीत सिंह, मठिला मुखिया देवेंद्र सिंह, गायघाट मुखिया हरेंद्र सिंह,पूर्व मुखिया कैथी मुनमुन सिंह, भदवर पूर्व मुखिया पप्पू सिंह सहित सैकड़ों समाज के लोग उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।