Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

तालाब में नहाने के दौरान 5 बच्चों की डूबने मौत, मची चीख-पुकार

तालाब में नहाने के दौरान 5 बच्चों की डूबने मौत, मची चीख-पुकार

केटी न्यूज / पटना/कैमूर 

तालाब में नहाने के दौरान 5 बच्चों की डूबने मौत, मची चीख-पुकार

बिहार के कैमूर में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां तालाब में नहाने के दौरान पांच बच्चों की डूबने से मौत हो गई है।  मरने वालों में चार लड़के और एक लड़की शामिल है। स्थानीय लोगों ने सभी शव को तालाब से निकाला है।  घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।  बच्चों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इलाके में अफरातफरी का माहौल है। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को ,कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

तालाब में नहाने के दौरान 5 बच्चों की डूबने मौत, मची चीख-पुकार

हादसे के शिकार हुए सभी बच्चों की उम्र 7 से 12 साल है। घटना करमचट थाना क्षेत्र के धव पोखर गांव की है।  पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के शिकार हुए बच्चों की पहचान धवपोखर गांव के रहने वाले शिक्षक सुशील राम की तीन 12 वर्षीय अनु प्रिया, 10 वर्षीय अंशु प्रिया और 8 साल की मधु के रूप में हुई है। जबकि सुशील राम के छोटे भाई सुनील राम की 4 साल के बेटी अपुर्वा कुमारी और शिक्षक के बहन के चार साल के बेटे की भी डूबने से मौत हो गई है।  सभी बच्चे एक ही परिवार के हैं। वहीं तीन बच्चों को वहां मौजूद लोगों ने डूबने से बचा लिया।

गांव वालों ने तीन बच्चे को बचाया

तालाब में नहाने के दौरान 5 बच्चों की डूबने मौत, मची चीख-पुकार

घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि इनके परिजन धान काटने के लिए गए थे।  बच्चे उन्हें खाना पहुंचाने के लिए खेत पर गए वहां से लौटने के दौरान तालाब में नहाने लगे. इस दौरान पांच बच्चे गहरे पानी में चले गए 8 बच्चे नदी में नहा रहे थे। बच्चों को डूबता देख गांव वालों ने छलांग लगा दी लेकिन तबतक पांच बच्चे डूब गए थे जबकि तीन को गांव वालों ने बचा लिया।

फकीराना तालाब में नहाने के दौरान हादसा

तालाब में नहाने के दौरान 5 बच्चों की डूबने मौत, मची चीख-पुकार

घटना के बारे में भभुआ डीएसपी शिव शंकर ने पुलिस ने बताया कि करमचट थाना क्षेत्र के धवपोखर गांव के रहने वाले बच्चे फकीराना तालाब में नहाने गए थे। इस दौरान पांच बच्चे की डूबने से मौत हो गई। गांव वालों ने बच्चों के शव को तालाब से निकाला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।