Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Keshav Times

अनियंत्रित ट्रक ने आठ लोगों को रौंदा, दो की मौत

अनियंत्रित ट्रक ने आठ लोगों को रौंदा, दो की मौत

- छह लोग गंभीर रूप से घायल, छह में से चार लोगों को वाराणसी किया गया रेफर

केटी न्यूज/ भभुआ

मोहनिया के सबसे व्यस्ततम माने जाने वाले चांदनी चौक में सोमवार की दोपहर एक ट्रक ने आठ लोगों को कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। छह घायलों में से चार लोगों को वाराणसी रेफर किया गया है। दो लोगों का इलाज मोहनिया अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि ब्रेक फेल होने की वजह से हादसा हुआ है।

अनियंत्रित ट्रक ने आठ लोगों को रौंदा, दो की मौत

घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। दंगा नियंत्रण वाहन को भी बुलाया गया। स्थानीय लोगों और पुलिस के सहयोग से सऽाी घायलों को उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया लाया गया। घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटी थी। ट्रक पर धान लदा था. चांदनी चौक पर दिन में बड़े वाहनों के लिए नो एंट्री है। इसके बावजूद चालक ट्रक लेकर घुस गया। 

अनियंत्रित ट्रक ने आठ लोगों को रौंदा, दो की मौत

मृतकों की पहचान ठाकुर दयाल जायसवाल और मानसी पासवान के रूप में की गई है। ग्रामीण तुलसी गुप्ता ने बताया कि ट्रक रामगढ़ रोड की तरफ से आ रहा था। ओवरब्रिज से नीचे चांदनी चौक की तरफ उतरने के बाद भी चालक ने स्पीड कम नहीं किया. ट्रक के चालक ने बाइक, टेंपो और ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। पैदल चलने वालों को भी कुचल दिया और भभुआ वाले रोड में बढ़ गया।

अनियंत्रित ट्रक ने आठ लोगों को रौंदा, दो की मौत

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।