Thursday, 19 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू
Keshav Times

कृष्ण बल्लभ सहाय की जयंती पर जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

पूर्व मुख्यमंत्री, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं समाजवादी विचारधारा के प्रखर पुरोधा आदरणीय कृष्ण बल्लभ सहाय जी की जयंती के अवसर पर बुधवार को बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में श्रद्धा, सम्मान और गरिमामय वातावरण में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने की।

कृष्ण बल्लभ सहाय की जयंती पर जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

केटी न्यूज/बक्सर

पूर्व मुख्यमंत्री, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं समाजवादी विचारधारा के प्रखर पुरोधा आदरणीय कृष्ण बल्लभ सहाय जी की जयंती के अवसर पर बुधवार को बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में श्रद्धा, सम्मान और गरिमामय वातावरण में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने की।कार्यक्रम की शुरुआत धूप-दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद उपस्थित कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कृष्ण बल्लभ सहाय जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कृष्ण बल्लभ सहाय की जयंती पर जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि कृष्ण बल्लभ सहाय भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के जुझारू सेनानी थे, जिन्होंने आज़ादी की लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाने के साथ-साथ स्वतंत्रता के बाद समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक न्याय पहुँचाने का कार्य किया।उन्होंने कहा कि श्री सहाय सच्चे अर्थों में समाजवादी विचारधारा के प्रतिनिधि थे। उनका संपूर्ण जीवन शोषित, वंचित और गरीब वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा।

कृष्ण बल्लभ सहाय की जयंती पर जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में प्रशासनिक पारदर्शिता, सामाजिक समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। उन्होंने सत्ता को कभी साधन नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम माना।मनोज कुमार पांडे ने कहा कि आज जब लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक सौहार्द के समक्ष कई चुनौतियाँ खड़ी हैं, ऐसे समय में कृष्ण बल्लभ सहाय के विचार और संघर्ष हम सभी के लिए मार्गदर्शक हैं। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए।

कृष्ण बल्लभ सहाय की जयंती पर जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

कार्यक्रम को बब्बन तुरहा, दीपक तुरहा, अभिषेक पांडे, विकास ओझा, आपसा परवीन, अकबरी, आशा देवी, निर्मला देवी, दिवाकर सेठ, सुबोध कुमार सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने उनके सिद्धांतों और समाज के प्रति योगदान को याद करते हुए उन्हें कांग्रेस पार्टी की वैचारिक नींव का मजबूत स्तंभ बताया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।