दो दिवसीय प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर संपन्न, 67 आवेदन प्राप्त
जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित दो दिवसीय प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर गुरुवार को संपन्न हो गया। शिविर का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार सौरभ ने किया। शिविर का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना था।

--अधिकारियों व कर्मचारियों ने लिया नशा मुक्त समाज एवं राष्ट्र निर्माण का संकल्प
केटी न्यूज/केसठ।
जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित दो दिवसीय प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर गुरुवार को संपन्न हो गया। शिविर का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार सौरभ ने किया। शिविर का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना था।शिविर में लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हेल्प काउंटर स्थापित किए गए थे। आवेदन प्राप्त करने, निबंधन, सत्यापन, केवाईसी तथा लंबित मामलों के निष्पादन के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी।

जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 16 विभिन्न योजनाओं से संबंधित अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन जमा किए। साथ ही प्राथमिक उपचार के लिए मेडिकल टीम भी तैनात रही।शिविर के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने युवाओं की शक्ति को समाज और देश के विकास का आधार बताते हुए नशा मुक्त समाज एवं राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार सौरभ ने बताया कि शिविर में कुल 67 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 38 आवेदनों का त्वरित निष्पादन कर दिया गया।

शेष आवेदनों का भी प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादन किया जाएगा। वहीं पांच लाभुकों के बीच जॉब कार्ड का वितरण भी किया गया।मौके पर प्रखंड प्रमुख मुन्ना सिंह, उप प्रमुख अमरेंद्र कुमार, पंचायत समिति सदस्य भाई असलम, कमलेश कुमार, सुदर्शन पासवान, केसठ पंचायत के उप मुखिया अमितेश कुमार गुप्ता समेत कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

