Thursday, 19 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू
Keshav Times

विश्वविजेता अनु को मुखिया संघ के अध्यक्ष ने किया सम्मानित, बोले अनु ने पूरे जिले को गौरवान्वित किया

पहली दृष्टिहीन महिला टी-20 विश्वकप विजेता टीम की सदस्य व आलराउंडर खिलाड़ी अनु चौधरी को सिमरी प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सह डुमरी पंचायत के मुखिया प्रेम सागर कुंवर ने उसके पैतृक गांव मुकुंदपुर जाकर सम्मानित किया है। उन्होंने अनु को मुखिया संघ की तरफ से सम्मानित किया।

विश्वविजेता अनु को मुखिया संघ के अध्यक्ष ने किया सम्मानित, बोले अनु ने पूरे जिले को गौरवान्वित किया

-- पहली दृष्टिीहीन महिला टी-20 विश्वकप विजेता टीम की सदस्य है मुकुंदपुर की अनु चौधरी, डुमरांव मुखिया प्रेम सागर कुंवर ने उसके गांव जाकर किया है सम्मानित

केटी न्यूज/सिमरी

पहली दृष्टिहीन महिला टी-20 विश्वकप विजेता टीम की सदस्य व आलराउंडर खिलाड़ी अनु चौधरी को सिमरी प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सह डुमरी पंचायत के मुखिया प्रेम सागर कुंवर ने उसके पैतृक गांव मुकुंदपुर जाकर सम्मानित किया है। उन्होंने अनु को मुखिया संघ की तरफ से सम्मानित किया। इस अवसर पर मुखिया प्रेम सागर ने कहा कि अनु ने बिना किसी संसाधन के न सिर्फ दृष्टिहीन महिला क्रिकेट टीम में जगह बनाई बल्कि अपने हरफनमौला खेल से पहली बार आयोजित इस फार्मेट के विश्वकप जिताने में अपनी महती भूमिका निभाई।

विश्वविजेता अनु को मुखिया संघ के अध्यक्ष ने किया सम्मानित, बोले अनु ने पूरे जिले को गौरवान्वित किया

उन्होंने कहा कि अनु का संघर्ष, उसकी प्रतिभा, खेल व देश के प्रति जुनून युवाओं को प्रेरित करता है। मुखिया ने कहा कि अनु ने पूरे जिले व राज्य को गौरवान्वित कर दिया है। बता दें कि इस वर्ष अक्टूबर महीने में पहली बार दृष्टिहीन महिला टी20 विश्वकप का आयोजन किया गया था, जिसका फाइनल श्रीलंका के कोलंबो स्थित आर प्रेमदासा स्टेडियम में आयोजित हुआ था। जिसमें भारतीय लड़कियां नेपाल को सात विकेट से पराजित कर विश्वचैंपियन बनी थी। फाइनल मुकाबले में अनु चौधरी ने अपने चार ओवर के कोटे में मात्र 12 रन दे एक विकेट हासिल की थी, जबकि बल्लेबारी में उसकी बारी नहीं आई।

विश्वविजेता अनु को मुखिया संघ के अध्यक्ष ने किया सम्मानित, बोले अनु ने पूरे जिले को गौरवान्वित किया

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।