सफाई के अभाव में सड़क पर जलजमाव, ग्रामीण परेशान

प्रखंड के केसठ नया बाजार जाने वाली मुख्य सड़क पर नाली का गंदा पानी बहने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उर्दू मध्य विद्यालय से नया बाजार तक जाने वाली यह सड़क दलित बस्ती होकर गुजरती है, जो इलाके की प्रमुख आवाजाही मार्ग मानी जाती है।नाली की नियमित सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़क पर फैल गया है, जिससे राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है।

सफाई के अभाव में सड़क पर जलजमाव, ग्रामीण परेशान

केटी न्यूज/केसठ। 

प्रखंड के केसठ नया बाजार जाने वाली मुख्य सड़क पर नाली का गंदा पानी बहने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उर्दू मध्य विद्यालय से नया बाजार तक जाने वाली यह सड़क दलित बस्ती होकर गुजरती है, जो इलाके की प्रमुख आवाजाही मार्ग मानी जाती है।नाली की नियमित सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़क पर फैल गया है, जिससे राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। खासकर पूजा-अर्चना के लिए जाने वाली महिलाओं, विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों और आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क पर जलजमाव और गंदगी के कारण फिसलन की स्थिति बनी रहती है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग को जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द नाली की सफाई कराने और समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके।