Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में
Keshav Times

नप हटा लें पानी, हम करेंगे सड़क दुरुस्त, बरसात बाद होगा टेंडर : इंद्रजीत

जर्जर स्टेशन रोड से चरमरायी यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए नगर के नौजवानों ने बुधवार से धरना देने का कार्यक्रम शुरू कर दिया था।

नप हटा लें पानी, हम करेंगे सड़क दुरुस्त, बरसात बाद होगा टेंडर : इंद्रजीत

एनएचएआई के कार्यपालक अभियंता के आश्वासन पर खत्म हुआ युवा शक्ति का अनिश्चिकालीन धरना   

 केटी न्यूज,/डुमरांव

नप हटा लें पानी, हम करेंगे सड़क दुरुस्त, बरसात बाद होगा टेंडर : इंद्रजीत

 जर्जर स्टेशन रोड से चरमरायी यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए नगर के नौजवानों ने बुधवार से धरना देने का कार्यक्रम शुरू कर दिया था। धरना का कार्यक्रम शुरू होते ही प्रशासन की निंद खुली और आनन-फानन में एनएच-120 के कार्यपालक अभियंता इंद्रजीत कुमार आर्य अपने सहयोगियों के साथ धरना पर बैठे धरनार्थियों को मनाने के लिए गया से डुमरांव पहुंच गए।

नप हटा लें पानी, हम करेंगे सड़क दुरुस्त, बरसात बाद होगा टेंडर : इंद्रजीत

उनके साथ सहायक अभियंता अनिल कुमार व जेई ब्रह्मानंद पासवान भी आए हुए थे। पुरी टीम धरना पर बैठे स्वयं शक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं से बात कर धरना समाप्त करने के लिए दबाव बनाने लगी। इधर धरना पर बैठे नौजवान उनकी एक बात सुनने के लिए तैयार नहीं थे। फिर स्थानीय अधिकारी और समाजिक कार्यकर्ताओं ने एनएच के अधकारियों से कहा की आप इनको आश्वासन दीजिये की कब जलजमाव को दूर करेंगे और सड़क की मरम्मत कराएंगे।

नप हटा लें पानी, हम करेंगे सड़क दुरुस्त, बरसात बाद होगा टेंडर : इंद्रजीत

फिर हमलोग भी इने धरना समाप्त करने की आग्रह करेंगे। एनएच के अधिकारियों ने धरना पर बैठे लोगों को आश्वासन दिया की अभी तो कुछ नहीं हो सकता है, लेकिन जैसे ही गड्ढों में जमा पानी को हटाया जाएगा सड़क की मरम्मत शुरू कर दी जाएगी। वहीं रोड नवीकरण का कार्य बरसात बाद शुरू किया जाएगा। वहीं बैठे नप ईओ मनीष कुमार ने एनएच के अधिकारियों को आश्वस्त किया की एक-दो रोज में सड़क पर जमा पानी को हटा दिया जाएगा।

नप हटा लें पानी, हम करेंगे सड़क दुरुस्त, बरसात बाद होगा टेंडर : इंद्रजीत

आश्वासन मिलने के बाद एनएच के अधिकारियों ने कहा कि रोड की जर्जर सड़क जो रेलवे केबिन से ट्रेनिंग स्कूल तक है, उसकी मरम्मत शीघ्र करा दी जाएगी। तब जाकर धरनार्थी माने और धरना को समाप्त किया। मालूम हो कि सालों से स्टेशन रोड गड्ढों में तब्दिल हो चुका है।

नप हटा लें पानी, हम करेंगे सड़क दुरुस्त, बरसात बाद होगा टेंडर : इंद्रजीत

गड्ढों में बरसात का पानी भर जाने के कारण पैदल चलना भी नगरवासियों को मुश्किल हो गया है। इस मुश्किल समस्या को सही करने के लिए केवल आश्वासन मिला ठीक नहीं हुआ। फिर शहर के नौजवानों ने अनशन करने का कार्यक्रम बनाते हुए सोमवार से शुरू कर दिया। अनशन शुरू होने का परिणाम सभी के सामने निकल कर आ गया।  

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।