Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों का डीआरएम ने किया निरीक्षण

रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों का डीआरएम ने किया निरीक्षण

सांसद के साथ बैठक कर दी जानकारी 

केटी न्यूज/ बलिया।

रेलवे स्टेशन पर चल रहे सुंदरीकरण एवं अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे पुनर्विकास कार्यों का डीआरएम वाराणसी विनीत कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार के दिन निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त के साथ एक औपचारिक बैठक कर जानकारी साझा की। 

आपको बताते चले कि निरीक्षण के बाद रेलवे के गेस्ट हाउस में सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त के साथ बैठक कर डीआरएम विनीत कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत बलिया स्टेशन पर 41 करोड़ रूपये की लागत से प्रगतिशील आकर्षक द्वितीय प्रवेश द्वार का निर्माण योजना है।

रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों का डीआरएम ने किया निरीक्षण

स्टेशन आने वाली एप्रोच रोड के सुधार होगा। स्टेशन फसाड में सुधार होगा। प्लेटफॉमों पर यात्री छाजन तथा प्लेटफॉर्म संख्या 2 एवं 3 पर सुधार होगा। प्रसाधनों के निर्माण होगा। बुकिंग एवं पार्सल कार्यालय के नवीनीकरण कार्य होगा।  12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य तथा यात्रियों के लिये 4 लिफ्ट एवं 4 एस्केलेटर को लगाने के कार्य योजनाओं पर व्यापक रूप से चर्चा की। इसके पूर्व उन्होंने बलिया स्टेशन पैनल, स्टेशन भवन, प्लेटफॉर्म, यात्री शेड

रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों का डीआरएम ने किया निरीक्षण

, पैदल उपरिगामी पुल, फूड एवं वेंडिंग स्टाल, प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रवेश एवं निकास मार्ग,साफ-सफाई तथा रख-रखाव आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संरक्षा से जुड़े उपकरणों, अग्निशामक उपकरणों, अनुरक्षण रजिस्टर, पॉइंट एण्ड क्रासिंग रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया और संरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर उनके साथ वरिष्ठ मंडल इंजीनियर द्वितीय सत्यम सिंह, सहायक वाणिज्य प्रबंधक अजय कुमार सुमन तथा वरिष्ठ पर्यवेक्षक सहित संबंधित रेलवे कर्मचारी उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।