Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू बीमा कंपनी की मनमानी पर उपभोक्ता आयोग का प्रहार, मृतक के परिवार को मिलेगा 8.30 लाख का मुआवजा गंगा सेतु चेकपोस्ट से भागी शराब की खेप, एनएच-922 पर उत्पाद विभाग ने बस को खदेड़कर पकड़ा नवजात की किलकारी के बीच छाया मातम, प्रसव के बाद महिला की मौत से बक्सर में भड़का आक्रोश; सड़क पर उतरे परिजन भोपाल में मौत बनकर दौड़ा डंपर! बक्सर की युवा पत्रकार सपना कुमारी की दर्दनाक मौत, 25 साल की उम्र में बुझ गया होनहार बेटी का चिराग सड़क पर नियम तोड़ना पड़ा महंगा, कृष्णाब्रह्म पुलिस ने छह वाहनों से वसूले 22 हजार छठ घाट पर बिछड़े मासूम को समाजसेवी सुन्दरम कुमार ने परिजनों से मिलाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान भाई बना भाई का कातिल! दो माह पहले घर में गूंजी थी किलकारी, अब मासूम के सिर से उठा पिता का साया बक्सर में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, गूंजा जनजातीय गौरव का संदेश दो माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, 12 साल के इंतजार के बाद मिली खुशियां पलभर में मातम में बदलींः- हार्वेस्टर से धान कटाई के दौरान हुआ हादसा, किसान की पत्नी की गई जान
Keshav Times

"पुलिस अधीक्षक ने लापरवाही के आरोप में जापलिनगंज चौकी इंचार्ज और हल्दी थानाध्यक्ष को निलंबित किया"

बलिया: पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने गुरुवार की रात कर्तव्य के प्रति लापरवाही, उदासीनता और अनुशासनहीनता के आरोप में जापलिनगंज चौकी इंचार्ज और हल्दी थानाध्यक्ष को तत्काल निलंबित कर दिया, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

"पुलिस अधीक्षक ने लापरवाही के आरोप में जापलिनगंज चौकी इंचार्ज और हल्दी थानाध्यक्ष को निलंबित किया"

केटी न्यूज़/बलिया

बलिया: पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने गुरुवार की रात कर्तव्य के प्रति लापरवाही, उदासीनता और अनुशासनहीनता के आरोप में जापलिनगंज चौकी इंचार्ज और हल्दी थानाध्यक्ष को तत्काल निलंबित कर दिया, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हल्दी थाने की कमान अब सिविल चौकी इंचार्ज मिथिलेश कुमार को सौंपी गई है।

17 अक्टूबर 2024 को जापलिनगंज चौकी में सुबह करीब 7:30 बजे अमृत कुआ राजपूत नेवरी से पांच लाख रुपए की चोरी की सूचना मिली। लेकिन इस मामले में उच्च अधिकारियों को सूचित नहीं करने, एफएसएल टीम को समय पर घटनास्थल पर बुलाने में चूक करने, पीड़ित से तहरीर प्राप्त करने के बावजूद 10 घंटे तक अभियोग न पंजीकृत करने के आरोप में उप निरीक्षक रामानुज को निलंबित किया गया।

इसके अलावा, 4 अक्टूबर 2024 को पीड़ित के साथ गाली-गलौज और जानलेवा हमले के मामले में हल्दी थाना ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया। इसमें उच्च अधिकारियों को घटना की सूचना न देने, सीएचसी सोनवानी से सदर अस्पताल बलिया भेजे जाने पर पुलिस की ड्यूटी न लगाने और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सार्थक प्रयास न करने के आरोप लगे। 

12 अक्टूबर 2024 को दशहरा मेला के दौरान रामगढ़ बाजार में हुई धक्का-मुक्की की घटना में भी पुलिस की लापरवाही सामने आई। इन सभी आरोपों के चलते निरीक्षक अशोक कुमार को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।