बक्सर जिला निरंतर विकास के पथ पर प्रगतिशील है : डीएम
बक्सर जिला के 35वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पार्क परिसर में दीप प्रज्वलन, केक कटिंग कर आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने सभी बक्सर जिलेवासियों को बक्सर जिला के 35वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बक्सर जिला निरंतर विकास के पथ पर प्रगतिशील है।

- बक्सर के 35वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के सभी प्रखंडों में कार्यक्रम आयोजित
- कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर काटा केट
केटी न्यूज/बक्सर
बक्सर जिला के 35वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पार्क परिसर में दीप प्रज्वलन, केक कटिंग कर आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने सभी बक्सर जिलेवासियों को बक्सर जिला के 35वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बक्सर जिला निरंतर विकास के पथ पर प्रगतिशील है।
बक्सर जिले के विकास में सभी माननीय जन प्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्तियों, अधिवक्ता, पदाधिकारीगण, मीडिया के बंधुगण, व्यवसायिओं, सैनिकों, खिलाड़ियों, कलाकारों एवं अन्य सभी लोगों का महत्वपूर्ण योगदान है।जिलाधिकारी ने बताया कि 17 मार्च 1991 में भोजपुर से अलग होकर बक्सर जिला अस्तित्व में आया था। प्राचीन काल में बक्सर को “व्याघ्रसर” के नाम से भी जाना जाता था।
इसका एक और नाम सिद्धाश्रम है। बक्सर जिला पूरे देश में आध्यात्मिक केंद्र बिंदु के रूप में प्रसिद्ध है। बक्सर महर्षि विश्वामित्र की तपोस्थली, मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की शिक्षास्थली एवं भगवान बामन का अवतार स्थली के रूप में प्रसिद्ध है। बक्सर जिला पौराणिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों से परिपूर्ण है।
जिलाधिकारी ने बताया कि बक्सर जिला विकास के नए मापदंडों पर निरंतर प्रगतिशील है। बिहार सरकार की कई बहुआयामी योजनाओं से जिले को विकास की नई गति प्राप्त हुई है। माननीय मुख्यमंत्री के न्याय के साथ विकास की परिकल्पना पर जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी की सहभागिता से बक्सर जिला नई ऊंचाई को प्राप्त कर रहा है।
बक्सर जिला के 35वें स्थापना दिवस पर केक काटकर एवं। बैलून गुच्छ छोड़कर पूरे हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।इस दौरान जीविका दीदी, आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं की बनाई रंगोली बक्सर जिले का मानचित्र का अवलोकन किया गया एवं प्रोत्साहित किया गया।
उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक बक्सर शुभम आर्य, जिला परिषद अध्यक्ष बक्सर, मुख्य पार्षद नगर पंचायत चौसा, अधिवक्तागण, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक के मीडिया बंधुगण, समाहरणालय के सभी पदाधिकारी, कर्मी एवं अन्य उपस्थित थे।