Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गंगा सेतु चेकपोस्ट से भागी शराब की खेप, एनएच-922 पर उत्पाद विभाग ने बस को खदेड़कर पकड़ा नवजात की किलकारी के बीच छाया मातम, प्रसव के बाद महिला की मौत से बक्सर में भड़का आक्रोश; सड़क पर उतरे परिजन भोपाल में मौत बनकर दौड़ा डंपर! बक्सर की युवा पत्रकार सपना कुमारी की दर्दनाक मौत, 25 साल की उम्र में बुझ गया होनहार बेटी का चिराग सड़क पर नियम तोड़ना पड़ा महंगा, कृष्णाब्रह्म पुलिस ने छह वाहनों से वसूले 22 हजार छठ घाट पर बिछड़े मासूम को समाजसेवी सुन्दरम कुमार ने परिजनों से मिलाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान भाई बना भाई का कातिल! दो माह पहले घर में गूंजी थी किलकारी, अब मासूम के सिर से उठा पिता का साया बक्सर में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, गूंजा जनजातीय गौरव का संदेश दो माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, 12 साल के इंतजार के बाद मिली खुशियां पलभर में मातम में बदलींः- हार्वेस्टर से धान कटाई के दौरान हुआ हादसा, किसान की पत्नी की गई जान कार्तिक पूर्णिमा पर कंजिया धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, महायज्ञ से आध्यात्मिक उत्सव का आगाज खूनी रिश्ते! आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, मौत से गांव में पसरा मातम। एक ही छत के नीचे मिलेंगे इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर के सामान
Keshav Times

ठंड का प्रकोप : पहाड़ों में बर्फबारी के कारण अगले 48 घंटें लगेगी कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

जिले में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसके कारण आम से लेकर खास तक और पशु पक्षियों का भी जीवन बेहाल हो गया है। मंगलवार से मौसम के यू-टर्न ने सभी काे चकित कर दिया है। वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 48 घंटे कड़ाके की ठंड गिरने की संभावना जताई है।

ठंड का प्रकोप : पहाड़ों में बर्फबारी के कारण अगले 48 घंटें लगेगी कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

- अगले सात दिनों तक नहीं मिलेगी ठंड से राहत, अभी और गिरेगा पारा

- पिछले दो तीन दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक की आई गिरावट

- बढ़ते शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर बढ़ी आठवीं कक्षा तक की छुटि्टयां

ठंड का प्रकोप : पहाड़ों में बर्फबारी के कारण अगले 48 घंटें लगेगी कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

केटी न्यूज/बक्सर

ठंड का प्रकोप : पहाड़ों में बर्फबारी के कारण अगले 48 घंटें लगेगी कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

जिले में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसके कारण आम से लेकर खास तक और पशु पक्षियों का भी जीवन बेहाल हो गया है। मंगलवार से मौसम के यू-टर्न ने सभी काे चकित कर दिया है। वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 48 घंटे कड़ाके की ठंड गिरने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान विभाग ने पहाड़ों में 16 से 19 जनवरी तक फिर से बर्फबारी शुरू होने का पूर्वानुमान लगाया है। जिससे घने कोहरे के साथ तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी। जिसका असर बक्सर समेत पूरे राज्य में भी देखने को मिलेगा। इस संदर्भ में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

ठंड का प्रकोप : पहाड़ों में बर्फबारी के कारण अगले 48 घंटें लगेगी कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण बक्सर जिले में पिछले दो दिनों से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आई है। बुधवार को भी न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ठंड और शीतलहर का आलम यह रहा कि सुबह में ओस की बूंदें हल्की बारिश की तरह गिर रही थी। जिसके कारण पूरे दिन लोग ट्रैकसूट, स्वेटर, मफलर, टोपी आदि पहने नजर आए। वहीं अगले दो तीन दिनों तक तापमान कमोवेश इसी प्रकार रहने की संभावना जताई जा रही है।

ठंड का प्रकोप : पहाड़ों में बर्फबारी के कारण अगले 48 घंटें लगेगी कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

दो तीन दिनों के अंदर बढ़ेगी और ठंढ :

कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. देव करन ने बताया कि मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में तापमान इसी प्रकार रहेगा। उसके बाद तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना। मौसम में यह बदलाव हिमालय पर बने पश्चिमी विक्षोभ के असर से आया है। जिसके कारण कुहासे भी सघन होकर बारिश की बूंदे जैसी गिर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ठंड का थोड़ा बहुत असर फसलों पर भी देखने को मिलेगा। हालांकि, ठंड का असर आलू और प्याज पर दिखेगा। जिसके लिए किसानों को उचित व्यवस्था करनी होगी।

ठंड का प्रकोप : पहाड़ों में बर्फबारी के कारण अगले 48 घंटें लगेगी कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

सुबह में छाई रही धुंध, बढ़ सकती है परेशानियां :

ऐसे में अचानक मौसम में बदलाव से लोग बीमार पड़ सकते हैं। दिन और रात के पारे में अंतर बढने से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं। वहीं, सप्ताह के उत्तरार्ध तक रात के तापमान में तेजी से गिरावट होने के आसार को देखते हुए दमा, उच्च रक्तचाप जैसे मरीजों को खास एहतियात बरतने की जरूरत बताई जा रही है।

ठंड का प्रकोप : पहाड़ों में बर्फबारी के कारण अगले 48 घंटें लगेगी कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

इस संबंध में बक्सर गोलंबर के समीप स्थित विश्वामित्र अस्पताल के चिकित्सक डॉ. राजीव ओझा ने बताया कि ठंड के कारण उच्च रक्तचाप की समस्या सबसे अधिक देखने को मिलती है। इसके लिए सबसे जरूरी होगा कि ठंड के दौरान ताजा गर्म भोजन करें व नमक का इस्तेमाल सुविधा अनुसार करें। साथ ही, लोगों को तंबाकू और शराब के सेवन से भी बचना चाहिए।

ठंड का प्रकोप : पहाड़ों में बर्फबारी के कारण अगले 48 घंटें लगेगी कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

अगले सात दिनों का संभावित तापमान

दिनांक  न्यूनतम तापमान   अधिकतम तापमान

16/01/2025 9                19

17/01/2025 9                21

18/01/2025 9                22

19/01/2025 8                19

20/01/2025 10                 20

21/01/2025 10                 21

22/01/2025 13                 27

नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में।

ठंड का प्रकोप : पहाड़ों में बर्फबारी के कारण अगले 48 घंटें लगेगी कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।