Thursday, 19 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू
Keshav Times

प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर भाभी ने ही अपने आशिक से करवाई थी देवर की हत्या, दोनों गिरफ्तार

ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के बाबू डेरा गांव निवासी राहुल कुमार उर्फ लल्लू की हत्या उसकी सगी भाभी ने अपने आशिक के साथ मिल करवाई थी। भाभी पूजा के कहने पर ही उसके आशिक रहथुआ गांव निवासी मनोज कुमार यादव पिता जयराम यादव ने गोली मार राहुल को मौत के घाट उतार दिया था।

प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर भाभी ने ही अपने आशिक से करवाई थी देवर की हत्या, दोनों गिरफ्तार

प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर भाभी ने ही अपने आशिक से करवाई थी देवर की हत्या, दोनों गिरफ्तार

-- पुलिस ने पांच दिन में ही किया ब्रह्मपुर के राहुल हत्याकांड का उद्भेदन, प्रेस वार्ता कर एसडीपीओ ने दी जानकारी

-- हत्या में प्रयुक्त देशी कट्टा व खोखा के साथ दो मोबाईल फोन बरामद

केटी न्यूज/डुमरांव 

ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के बाबू डेरा गांव निवासी राहुल कुमार उर्फ लल्लू की हत्या उसकी सगी भाभी ने अपने आशिक के साथ मिल करवाई थी। भाभी पूजा के कहने पर ही उसके आशिक रहथुआ गांव निवासी मनोज कुमार यादव पिता जयराम यादव ने गोली मार राहुल को मौत के घाट उतार दिया था।

प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर भाभी ने ही अपने आशिक से करवाई थी देवर की हत्या, दोनों गिरफ्तार

पुलिस ने पांच दिन में ही इस हत्याकांड का उदभेदन करते हुए न सिर्फ दोनों को गिरफ्तार कर लिया है, बल्कि उनके निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त देशी कट्टा, खोखा तथा दो मोबाईल फोन भी जब्त किए है। गुरूवार को एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर इसकी जानकारी दी।

प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर भाभी ने ही अपने आशिक से करवाई थी देवर की हत्या, दोनों गिरफ्तार

एसडीपीओ ने बताया कि राहुल की हत्या के बाद एसपी के निर्देश पर मेरे नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया है। इस दौरान तकनीकी साक्ष्यों व मुखबीरों से मिली जानकारी के आधार पर इस हत्याकांड में मृतक के बड़े भाई शैलेन्द्र यादव की पत्नी पूजा देवी की भूमिका संदिग्ध लगी। उससे पूछताछ करने तथा उसके मोबाईल के कॉल डिटेल्स निकालने पर यह साफ हो गया था

प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर भाभी ने ही अपने आशिक से करवाई थी देवर की हत्या, दोनों गिरफ्तार

कि उसका रहथुआ के मनोज कुमार यादव के साथ अवैध संबंध था, जिसका विरोध मृतक कर रहा था। उसे रास्ते से हटाने के लिए पूजा ने ही अपने आशिक के साथ मिल साजिश रची तथा शुक्रवार की रात जब राहुल खाना खाकर खेत की पटवन करने गया तो उसने इस बात की जानकारी अपने आशिक को दी, जिसके बाद वह मध्य रात्रि जब राहुल सो गया था

प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर भाभी ने ही अपने आशिक से करवाई थी देवर की हत्या, दोनों गिरफ्तार

तो वह चुपके से उसके करीब पहुंचा तथा देशी कट्टा से उसके पेट में गोली मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।एसडीपीओ ने बताया कि दोनों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले है तथा घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा व हत्या में प्रयुक्त खोखा बरामद कर लिया गया है।

प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर भाभी ने ही अपने आशिक से करवाई थी देवर की हत्या, दोनों गिरफ्तार

 

-- शुक्रवार की रात हुई थी राहुल की हत्या

बता दें कि राहुल अपने घर से शुक्रवार की रात खेत की पटवन करने गया था। पटवन करने के बाद वह खेत में बने मचान पर सो गया था। इसी दौरान मनोज ने गोली मार उसकी हत्या कर दी।शनिवार की सुबह जब इस घटना की जानकारी हुई तो विरोध में घंटो ब्रह्मपुर चौरास्ता को जाम कर दिया था। इस दौरान पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच दिनों में ही इस घटना का उद्भेदन कर लिया है।

प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर भाभी ने ही अपने आशिक से करवाई थी देवर की हत्या, दोनों गिरफ्तार

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।