घरेलू विवाद में पूर्व फौजी ने धारदार हथियार सें पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, मौत
कृष्णाब्रह्म थानाक्षेत्र के अरक गांव में पूर्व फौजी ने अपनी पत्नी की गर्दन धारदार हथियार से काटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद हत्यारोपित पति फरार हो गया। घटना आपसी विवाद में हुई। पति और पत्नी में अक्सर छोटी छोटी बातों को लेकर लड़ाई झगड़ा होते रहता है

केटी न्यूज/बक्सर
कृष्णाब्रह्म थानाक्षेत्र के अरक गांव में पूर्व फौजी ने अपनी पत्नी की गर्दन धारदार हथियार से काटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद हत्यारोपित पति फरार हो गया। घटना आपसी विवाद में हुई। पति और पत्नी में अक्सर छोटी छोटी बातों को लेकर लड़ाई झगड़ा होते रहता है। गुरुवार की सुबह किसी बात पर विवाद हुआ जिसके बाद आक्रोशित पति ने किसी धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। मृतका की पहचान उर्मिला देवी के रूप में हुई है, वहीं हत्यारोपित पति गांव का ही कपिल मुनि सिंह बताया जाता है। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है। प्रारंभिक जांच भी शुरू कर दी गई है। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुटी गई हैं। वहीं। कई अहम बिंदुओं पर जांच भी शुरू कर दी गई है।