चंदन हत्याकांड : नाबालिक प्रेमिका पिछले एक सप्ताह से कमर में लेकर चलती थी पिस्टल विवाद बढ़ा तो मार दी सीने में गोली

चंदन हत्याकांड : नाबालिक प्रेमिका पिछले एक सप्ताह से कमर में लेकर चलती थी पिस्टल विवाद बढ़ा तो मार दी सीने में गोली
प्रेस वार्ता करते बक्सर एसपी मनीष कुमार

-शव अस्पताल जाने तक खड़ी रही पास डेढ़ घंटे पढ़ाई के बाद गई घर

- घटना के बाद नए आशिक को फोन पर दी सुचना 

- नाबालिक प्रेमिका समेत दो गिरफ्तार, प्रेस वार्ता आयोजित कर एसपी ने दी जानकारी

- नये प्रेमी के उकसावे पर दिया घटना को अंजाम, स्कूल बैग से पिस्टल बरामद

फोटो- प्रेस वार्ता करते एसपी, मृतक की फाईल फोटो

फोटो- मृतक की फाईल फोटो

केटी न्यूज/डुमरांव

18 अप्रैल कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के अरियांव गांव में हुए 20 वर्षीय शक्तिविजय सिंह उर्फ चंदन सिंह हत्याकांड का उद्भेदन पुलिस ने मात्र 72 घंटे में ही कर दिया है। चंदन की हत्या किसी फिल्मी पटकथा जैसी है तथा प्रेम त्रिकोण में उसकी जान गई है। पुलिस ने उसके सीने में गोली उतारने वाली उसके गांव की ही नाबालिक प्रेमिका तथा उसे गोली मारने के लिए उकसाने वाले उसके नये प्रेमी को गिरफ्तार करने के साथ ही हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर लिया है। गुरूवार को एसपी मनीष कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता आयोजित कर इसकी जानकारी दी है। हत्याकांड का खुलासा होने के बाद लोग भौचक्क है। खुद पुलिसकर्मी भी हैरान है।

फिल्मी पटकथा सरीखी है चंदन की हत्या

अरियांव के अमरेश सिंह के 20 वर्षीय पुत्र शक्ति विजय सिंह उर्फ चंदन सिंह की हत्या फिल्मी पटकथा जैसी है। एसपी ने प्रेस वार्ता में बताया कि चंदन का गांव की ही एक किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी दौरान किशोरी के दूर के रिश्तेदार व इसी थाना क्षेत्र के टुड़ीगंज निवासी महिला सिपाही के बेटे अंकित कुमार सिंह से भी अफेयर चलने लगा। चंदन ने एक बार दोनों को बाइक पर साथ घुमते भी देख लिया था। इसके बाद से वह लगातार किशोरी पर उससे दूर रहने का दबाव बना रहा था। इधर उसका नया प्रेमी शातिर निकला। उसने अपनी प्रेमिका के कंधे पर बंदूक रख चंदन को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। इसके तहत उसने पहले किशोरी को पिस्टल चलाने सिखाया और बाद में पिस्टल तथा गोली दे चंदन को मारने के लिए उकसाया। बताया जाता है कि वह पिछले पांच छह दिनों से अपने स्कूल बैग में पिस्टल लेकर स्कूल आ जा रही थी। इसी दौरान मंगलवार को सुबह चंदन ने एक बार फिर से उसका रास्ता रोका तो किशोरी ने उसे रास्ते से हटाने के लिए बैग से पिस्ट निकाल उसके सीने में गोली उतार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

जांच में हुआ खुलासा, परिजनों का आरोप निकला निराधार

बता दें कि मंगलवार को ही चंदन के पिता अमरेश सिंह ने इस मामले में गांव के ही राम प्रवेश यादव के पुत्र आशीष यादव, आनंद यादव के साथ टुड़ीगंज के अंकित कुमार सिंह पर अपने बेटे की गोली मार हत्या करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। इधर पुलिस ने इस घटना को चुनौती के रूप में लिया था। एसपी मनीष कुमार ने इस हत्याकांड के उदभेदन के लिए डुमरांव इंस्पेक्टर विमल दास के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया। जिसमें कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष संतोष कुमार और डीआईयू की टीम को शामिल किया गया था। टीम की मॉनिटरिंग खुद एसपी कर रहे थे। इस टीम को मुखबिरों तथा तकनीकी साधानों से चंदन के प्रेमिका और अंकित के बारे में जानकारी मिला। जिसके बाद पुलिस ने किशोरी को गिरफ्तार किया तो उसने चंदन को गोली मारने की बात स्वीकारी। उसके निशानदेही पर पुलिस ने उसके स्कूल बैग से पिस्टल भी बरामद कर लिया तथा टुड़ीगंज से अंकित को भी पकड़ने में सफल रही। गिरफ्तार किशोर चौसा थाना में तैनात एक महिला सिपाही का बेटा है।

देर तक घटना स्थल पर खड़ी थी किशोरी, स्कूल भी गई

वही सूत्रों की मानें तो चंदन को गोली मारने के बा किशोरी देर तक आस पास में ही खड़ी रही। जब परिजन उसे लेकर अस्पताल गए तब वह अपने स्कूल गई तथा स्कूल बंद होने के बाद घर आई। उसने अपने परिजनों को भी इस घटना की जानकारी नहीं दी थी। 

शक्ति विजय सिंह उर्फ चंदन की हत्या प्रेम त्रिकोणीय प्रेम मेें हुई है। उसके गांव के ही एक किशोरी जिससे इसका पूर्व में प्रेम प्रसंग चल रहा था ने उसे गोली मारी है। गोली मारने वाली किशोरी तथा उसे उकसाने वाले उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पिस्टल भी बरामद हो गई है। मनीष कुमार, एसपी बक्सर