Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

बक्सर में सनसनीखेज वारदात : बगेन के देवराढ़ में युवक की गला काट हत्या, जांच करने पहुंचे एसपी

बक्सर में सनसनीखेज वारदात : बगेन के देवराढ़ में युवक की गला काट हत्या, जांच करने पहुंचे एसपी

केटी न्यूज/डुमरांव 

अनुमंडल के बगेन थाना क्षेत्र के देवराढ़ गांव के बधार से एक युवक का सिर कटा शव बरामद हुआ है। युवक की उम्र 30 वर्ष के आस पास है। उसका शव गांव से बाहर गेहूं के खेत में पड़ा था।

सुबह में जब ग्रामीण टहलने के लिए गए और सर कटी शव पर नजर पड़ी तो शोरगुल मचा पूरे गांव को इसकी जानकारी दी, ग्रामीणों ने ही घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बगेन थाने की पुलिस देवराढ़ गांव पहुंच शव को कब्जे में ले जांच पड़ताल में जुट गई है।

वही जानकारी मिलते ही एसपी शुभम आर्य, डुमराव डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी भी घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए है।

युवक का सर कटा शव मिलने की जानकारी के बाद देवराढ़ सहित आसपास के गांव में सनसनी मच गई है। ग्रामीणों में कई तरह की चर्चाएं हो रही है, प्रथम दृष्टया लोग इस प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस मामले की जानकारी आसपास के थाना के अलावा भोजपुर जिले की पुलिस को भी दी गई है। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। 

एसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है शव की पहचान होने के बाद ही इस हत्याकांड का उद्बोधन हो सकता है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।