राजपुर हत्याकांड: घर में सो रहे अधेड़ की धारदार हथियार से काट हत्या, मचा कोहराम

जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़गपुरा गांव में एक अधेड़ की धारदार हथियार से कट हत्या कर दी गई है। यह वारदात शनिवार सुबह की है।इसकी जानकारी मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई।

राजपुर हत्याकांड: घर में सो रहे अधेड़ की धारदार हथियार से काट हत्या, मचा कोहराम

केटी न्यूज़/बक्सर 

जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़गपुरा गांव में एक अधेड़ की धारदार हथियार से कट हत्या कर दी गई है। यह वारदात शनिवार सुबह की है।इसकी जानकारी मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही राजपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बक्सर भेज मामले के उद्भेदन में जुट गई है।

मृतक की पहचान 55 वर्षीय विमलेश्वर तिवारी के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार विमलेश्वर अपने घर में सो रहे थे। अहले सुबह अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया है। उनके सर पर चोट के गंभीर निशान मिले हैं। हत्यारों की शिनाख्त तथा मामले के उद्भेदन के लिए पुलिस ने एफएसएल टीम का सहारा लिया है। राजपुर थाना अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, स्वजन भी कुछ बता नहीं रहे है। घटना के बाद से स्वजन दहशतज़दा है।

बोले एसडीपीओ

घटना स्थल पर पहुंचे बक्सर एसडीपीओ धीरज कुमार ने कहा पुलिस हत्याकांड के मालले की जांच कर रही है। पीछे से सिर पर हमला किया गया है। एक-एक विन्दु पर जांच जा रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जायेगा।