बक्सर में जमीन विवाद में गरजी बंदूक, एक की मौत, दो गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस एक घायल

बक्सर में जमीन विवाद में गरजी बंदूक, एक की मौत, दो गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस एक घायल

- पुलिस ने मौके पर डबल बैरेल रायफल व कट्टा किया बरामद

केटी न्यूज/चौसा

सोमवार की शाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इजरी गांव में जमीन विवाद में दो पक्ष आमने सामने आ गए। इस दौरान गोलीबारी भी हुई है। गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान स्थानीय गांव के सत्येन्द्र यादव (30) पिता ललन यादव के रूप में की गई है। घटना शाम करीब 6.30 बजे की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों परशुराम पाठक व मून पाठक को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से एक डबल बैरेल रायफल व एक देशी कट्टा बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर कैंप कर रही है। इस घटना के बाद से गांव में जबर्दस्त तनाव व्याप्त है। एसपी मनीष कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दो आरोपियों को पकड़ा गया है। उनके पास से असलहे भी बरामद हुए है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष द्वारा शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। वैसे सूत्रों का कहना है कि मामला भूमि विवाद से जुड़ा है। घायल प्रदीप यादव का ईलाज सदर हॉस्पिटल में किया गया। डीएस राम कुमार गुप्ता ने बताया कि घायल का हालत खतरे से बाहर हैं। स्किन को टच करते हुए गोली निकल गई हैं।