Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब
Keshav Times

शादी की मेंहदी सूखी नहीं कि दहेज लोभियों ने कर दी विवाहिता की हत्या, शव बरामद, एक गिरफ्तार

शादी की मेंहदी सूखी नहीं कि दहेज लोभियों ने कर दी विवाहिता की हत्या, शव बरामद, एक गिरफ्तार

- 11 जून को अकबरपुर में हुई थी रोहतास जिले के इंदू की शादी

- दहेज में 2 लाख नगद, अपाची बाइक व सोने की चेन के लिए हुई है हत्या

केटी न्यूज/राजपुर

राजपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में दहेज लोभियों ने मात्र 25 दिन पहले ब्याही गई एक नव विवाहिता की गला दबा हत्या कर दी है। यही नहीं हत्यारों ने उसके शव को भी ठिकाने लगा दिया था। लेकिन मायकों वालों की तत्परता से न सिर्फ इस हत्याकांड का उद्भेदन हुआ बल्कि एक आरोपी भी गिरफ्तार हुआ है। उसके निशानदेही पर पुलिस ने कैमूर जिले के नुआंव थाना क्षेत्र अंतर्गत मथही पुल के समीप झाड़ीनुमा जगह से मृतका का शव बरामद किया है। हत्या करने के बाद ससुराल वालों ने जूट के बोरे में शव को छिपा उसे मथही पुल के पास झाड़ीनुमा जगह में गड्ढा खोद गाड़ दिया था। मिली जानकारी के अनुसार रोहतास जिला के नोखा थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखपुरवा गांव के रामेश्वर चौधरी की बेटी बेटी इंदु

शादी की मेंहदी सूखी नहीं कि दहेज लोभियों ने कर दी विवाहिता की हत्या, शव बरामद, एक गिरफ्तार

कुमारी की शादी 11 जून 2023 को राजपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी दीपक चौहान के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी। शादी में रामेश्वर ने अपने सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज भी दिया था। रामेश्वर की मानें तो लड़के के दादा जोख चौहान के साथ जो दान दहेज तय हुआ था उसे पूरा कर दिया गया था। लेकिन ससुराल आने के बाद से ही इंदु को उसका पति तथा ससुराल के अन्य सदस्य दहेज में 2 लाख रूपए नगद, एक अपाची बाइक तथा सोने के चेन के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। शादी के एक सप्ताह बाद ही इंदु ने इसकी जानकारी अपने मायके वालों को दी थी। वही मंगलवार की सुबह भी उसने अपनी मां को फोन कर प्रताड़ना की जानकारी दी। लेकिन रात में ही दहेज पिशाचों

शादी की मेंहदी सूखी नहीं कि दहेज लोभियों ने कर दी विवाहिता की हत्या, शव बरामद, एक गिरफ्तार

ने उसकी निर्मम हत्या कर शव को ठिकाने भी लगा दिया था। लेकिन इसका मोबाईल स्वीच ऑफ मिलने तथा ससुराल वालों द्वारा उसके संबंध में ठोस जानकारी नही ंदेने पर शक के आधार पर पहुंच मायके वालों ने स्थानीय पुलिस से अपनी बेटी का हत्या किए जाने का आरोप लगाया। उनकी शिकायत पर पुलिस ने उसके घर छापेमारी कर एक सदस्य मंटू चौहान को गिरफ्तार कर थानें लाई तथा कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पूरी घटना बता दी। जिसे

शादी की मेंहदी सूखी नहीं कि दहेज लोभियों ने कर दी विवाहिता की हत्या, शव बरामद, एक गिरफ्तार

सुन थाने में ही रामेश्वर तथा लड़की पक्ष के अन्य लोग दहाड़े मारकर रोने लगे। इसके बाद पुलिस उसे लेकर मथही पुल के समीप पहुंची। जहां उसके निशानदेही पर शव को बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नुआंव पुलिस को सौंप दिया तथा मंटू को गिरफ्तार कर लिया। वही लड़की के पिता की शिकायत पर पति दीपक कुमार चौहान, ससुर जोखू चौहान, सास ललिता देवी, ननद पूनम कुमारी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। वही इस मामले में मंटू चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। राजपुर थानाध्यक्ष राजेश मालाकार ने

शादी की मेंहदी सूखी नहीं कि दहेज लोभियों ने कर दी विवाहिता की हत्या, शव बरामद, एक गिरफ्तार

इसकी पुष्टि की है। वही शादी के 25 वे दिन ही विवाहिता की हत्या की चर्चा पूरे दिन प्रखंड मुख्यालय तथा आस पास के गांवों में होते रही।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।