Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप बैरी गोलीकांड में पहली मौत से सनसनी! पीठ में गोली लगने से घायल पवन तिवारी ने तोड़ा दम, हत्या में बदला खूनी संघर्ष गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज 100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार! शस्त्र सत्यापन को लेकर केसठ के बीडीओ व सीओ बने दंडाधिकारी, संभालेंगे बगेन गोला और सोनवर्षा का जिम्मा मच्छरों के भरोसे 35 वार्डों की सेहत, नगर परिषद की फॉगिंग व्यवस्था खुद बीमार शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार मानते थे मौलाना आजाद : वक्ताओं ने किया स्मरण भोजपुरी चित्रकला के रंगों से सजेगा भास्कर महोत्सव, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू बक्सर : घर में गूंजने वाली थी शहनाई, लेकिन टूटे बिजली तार ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी
Keshav Times

बक्सर : करंट से किसान की मौत मामले में पुत्र ने दर्ज कराया हत्या का मामला

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के बड़का दिया गांव के बधार में 17 नवंबर की सुबह करंट की चपेट में आने से किसान सर्वजीत गिरी की मौत हो गई थी।

बक्सर : करंट से किसान की मौत मामले में पुत्र ने दर्ज कराया हत्या का मामला

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के बड़का दिया गांव के बधार में 17 नवंबर की सुबह करंट की चपेट में आने से किसान सर्वजीत गिरी की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के पुत्र अजित गिरी ने बुधवार को कृष्णाब्रह्म थाने में खेत मालिक अरक गांव निवासी गंगा सागर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है।

पुलिस को दिए आवेदन में अजित ने इस बात का जिक्र किया है कि मेरे पिता 17 नवम्बर को हसिया लेकर धान की कटनी करने के लिए बधार में जा रहे थे, इसी बीच रास्ते में गंगा सागर सिंह ने अपने खेत में फूल गोभी की खेती की है, जिसमें नंगा तार में बिजली कनेक्शन कर दिया गया था। जिसके चपेट में आने से मेरे पिता कि मौत हो गई। अजित ने अपने पिता के मौत का जिम्मेवार गंगा सागर सिंह को ही बताया है।

कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि मृतक किसान के मामले पुलिस हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि शीघ्र की इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।