पुराना भोजपुर में भोज खाने गये युवक को लगी गोली, हालत गंभीर
नया भोजपुर थाना क्षेत्र के पुराना भोजपुर गांव में आपसी विवाद में भोज खा कर लौट रहे एक युवक को गोली मार दी गई है। गोली उसके कंधे के पास लगी है, गंभीर अवस्था में स्वजन उसका इलाज आरा के किसी निजी अस्पताल में कर रहे हैं।
केटी न्यूज/डुमरांव
नया भोजपुर थाना क्षेत्र के पुराना भोजपुर गांव में आपसी विवाद में भोज खा कर लौट रहे एक युवक को गोली मार दी गई है। गोली उसके कंधे के पास लगी है, गंभीर अवस्था में स्वजन उसका इलाज आरा के किसी निजी अस्पताल में कर रहे हैं। घटना रविवार मध्य रात्रि की है। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस जांच पड़ताल तथा आरोपितों की धर पकड़ में जुट गई है।

जख्मी युवक की पहचान पुराना भोजपुर निवासी योगेंद्र यादव के 25 वर्षीय पुत्र शिवम यादव के रूप में की गई है।बताया जा रहा है कि वह गांव में ही आई किसी बारात में शामिल होने गया था तथा भोज खाकर मध्य रात्रि वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में ही तीन-चार की संख्या में युवकों से उसका विवाद हो गया, इसी दौरान किसी ने उसे गोली मार दी है।

नया भोजपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जख्मी ने घटना में शामिल युवकों के नाम बताए हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जख्मी का हालत खतरे से बाहर है।
