Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक 45 लीटर देसी शराब के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार विवाहिता से मारपीट के मामले में पुलिस की दबिश, पति और ससुर गिरफ्तार दिल्ली में मिली अपहृत युवती, आरोपी युवक भी पुलिस के कब्जे में नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां
Keshav Times

वीर कुंवर सिंह सेतु पर अहले सुबह आमने सामने टकराई दो ट्रक, हादसें के बाद प्रतापसागर तक लगा महाजाम

वीर कुंवर सिंह सेतु पर अहले सुबह आमने सामने टकराई दो ट्रक, हादसें के बाद प्रतापसागर तक लगा महाजाम

- दुर्घटना के बाद गाजीपुर व बलिया में भी दोपहर तक लगा रहा जाम, दोपहर तक जाम से कराहते रहे लोग

- जाम लगने से मुंडन संस्कार में जाने वालों की भी हुई फजीहत

केटी न्यूज/बक्सर

वीर कुंवर सिंह सेतु पर अहले सुबह आमने सामने टकराई दो ट्रक, हादसें के बाद प्रतापसागर तक लगा महाजाम

वीर कुंवर सिंह सेतु पर दो ट्रकों के आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसा काफी भयंकर था तथा दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए। घटना सुबह चार बजे की है। हालांकि दोनों ट्रकों के चालक सुरक्षित है। इस हादसे के बाद एननएच 922 पर बक्सर से प्रताप सागर तक तथा यूपी के बलिया व गाजीपुर जिलो में भी लोगों को भयंकर जाम से जूझना पड़ा। दोपहर बाद तक जाम का दंश जारी रहा।

वीर कुंवर सिंह सेतु पर अहले सुबह आमने सामने टकराई दो ट्रक, हादसें के बाद प्रतापसागर तक लगा महाजाम

दुर्घटना के बाद गंगा ब्रिज एनएचएआई की टीम तथा स्थानीय पुलिस पहुंच दोनो ट्रकों को क्रेन की मदद से हटाने का काम शुरू कराई। ट्रकों को हटाने के बाद भी जाम से निजात नहीं मिला। जाम के कारण सबसे अधिक दंश मुंडन संस्कार में जाने वाले श्रद्धालुओं को झेलना पड़ा। बता दें कि गुरूवार को मुंडन संस्कार को ले बड़ी संख्या में लोग बक्सर के रामरेखा घाट जा रहे थे। जिन्हें अहले सुबह से दोपहर तक लगे जाम के कारण काफी परेशान होना पड़ा।

वीर कुंवर सिंह सेतु पर अहले सुबह आमने सामने टकराई दो ट्रक, हादसें के बाद प्रतापसागर तक लगा महाजाम

जाम के दौरान छोटे वाहन तो पुराने पुल से गुजर रहे थे। लेकिन बड़े वाहन जहां तहां फसे रहे। यही कारण है कि ट्रकों के हटने के बाद भी एनएच 922 को जाम से निजात नहीं मिल पाई थी। दोपहर बाद परिचालन शुरू जरूर हुआ, लेकिन, शाम से पहले परिचालन निर्बाध नहीं हो पाया था। 

ओवरटेक करने के प्रयास में टकराई थी ट्रकें

वीर कुंवर सिंह सेतु पर अहले सुबह आमने सामने टकराई दो ट्रक, हादसें के बाद प्रतापसागर तक लगा महाजाम

मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार की सुबह वीर कुंवर सिंह सेतू पर ट्रकों का परिचालन हो रहा था। इसी दौरान यूपी की तरफ से आ रही एक ट्रक अपने सामने वाली ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में बक्सर से यूपी की तरफ जा रही ट्रक से टकरा गई। टक्कर के समय दोनों ट्रकों की स्पीड बहुत अधिक थी तथा ट्रक पूरी सड़क पर बिखर गई। जिसके बाद सड़क के दोनों तरफ जाम लग गया। घटना के बाद एनएच 922 पर अचानक वाहनों के परिचालन पर ब्रेक लग गया था।

वीर कुंवर सिंह सेतु पर अहले सुबह आमने सामने टकराई दो ट्रक, हादसें के बाद प्रतापसागर तक लगा महाजाम

वही, हादसें की गंभीरता को देख वाहन चालकों में भगदड़ जैसी नौबत आ गई थी। दुर्घटना की आवाज दूर दूर तक सुनाई पड़ी थी। वही, इसकी जानकारी मिलते ही आस पास के लोगों के साथ ही स्थानीय प्रशासन भी मौके पर पहुंचा तथा राहत व बचाव कार्य में जुट गया। लेकिन, क्रेन आने के बाद ही ट्रकों को वहां से हटाया जा सका। 

एनएच 922 पर दो भागों में लगा था जाम

वीर कुंवर सिंह सेतु पर अहले सुबह आमने सामने टकराई दो ट्रक, हादसें के बाद प्रतापसागर तक लगा महाजाम

घटना के बाद सबसे अधिक प्रभावित एनएच 922 हुआ। एनएच हाइवे पर बक्सर से टोल प्लाजा तक ट्रकों की लंबी लाईन लग गई। जबकि डुमरांव अनुमंडल की तरफ से जाने वाली ट्रकों को टोल प्लाजा के पहले रोका जा रहा था। यही कारण है कि बक्सर से प्रताप सागर तक जाम लगा था। दोपहर तक जाम से मुक्ति नहीं मिली थी। इसके बाद धीरे धीरे परिचालन सामान्य हुआ।

मुंडन संस्कार को उमड़ी थी भीड़

वीर कुंवर सिंह सेतु पर अहले सुबह आमने सामने टकराई दो ट्रक, हादसें के बाद प्रतापसागर तक लगा महाजाम

बता दें कि गुरूवार को मुंडन संस्कार का मुहुर्त था। जिस कारण बड़े पैमाने पर मुंडन संस्कार कराने वाले बक्सर जा रहे थे। इधर अहले सुबह से लगे जाम के कारण उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी। इसके अलावे स्कूली बच्चों, नौकरी पेशा करने वालों तथा वाहन चालकों को भी पूरे दिन फजीहत झेलनी पड़ी। 

कहते है एसपी

वीर कुंवर सिंह सेतु पर अहले सुबह आमने सामने टकराई दो ट्रक, हादसें के बाद प्रतापसागर तक लगा महाजाम

घटना की जानकारी मिलते ही यातायात इंस्पेक्टर को परिवहन विभाग से समन्वय स्थापित कर क्रेन की व्यवस्था कर क्षतिग्रस्त ट्रकों को हटवाने का निर्देश दिया गया। परिचालन व्यवस्था को बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर काम करवाया गया। परिचालन शुचारू होने तक पुलिस टीम मुश्तैद रही। - मनीष कुमार, एसपी, बक्सर

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।