Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक 45 लीटर देसी शराब के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार विवाहिता से मारपीट के मामले में पुलिस की दबिश, पति और ससुर गिरफ्तार दिल्ली में मिली अपहृत युवती, आरोपी युवक भी पुलिस के कब्जे में नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल
Keshav Times

गायघाट के मुख्य पथ पर सालों से है जलजमाव, आवागमन बाधित

गायघाट के मुख्य पथ पर सालों से है जलजमाव, आवागमन बाधित

- दलित बस्ती के पास मुख्य सड़क पर करीब 200 फीट तक जलजमाव से ध्वस्त हो गई है सड़क

- जदयू के प्रदेश महासचिव ने डीडीसी से लगाई गुहार, अंचल प्रशासन की उदासीनता पर नाराज दिखे डीडीसी

केटी न्यूज/सिमरी

गायघाट के मुख्य पथ पर सालों से है जलजमाव, आवागमन बाधित

स्थानीय प्रखंड के गायघाट गांव के मुख्य पथ पर वर्षों से नाली के पानी का जमाव हो गया है। जिस कारण इस गांव का प्रखंड मुख्यालय व अनुमंडल मुख्यालय से संपर्क बाधित हो रहा है। दलित बस्ती के पास सड़क के जर्जर होने तथा नाली के पानी के जमाव के कारण बस्ती वालों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। इसके अलावे महिलाओं, बच्चें, बुजुर्गों व बीमारों की परेशानी बढ़ गई है।

गायघाट के मुख्य पथ पर सालों से है जलजमाव, आवागमन बाधित

जबकि इस मामले में डीएम के निर्देश के बाद भी पिछले सात महीने से अंचल प्रशासन उदासीन बना हुआ है। अंचल प्रशासन को सात महीने में उक्त जगह का नक्शा नहीं मिल पाया है। जिस कारण मापी नहीं कराया गया जा सका है। जबकि जदयू के प्रदेश महासचिव सह चर्चित होटल व्यवसायी विनोद राय ने जुलाई 2023 में ही बक्सर डीएम से मिल समस्या को अवगत कराते हुए इस पथ का निर्माण व नाली बनवाने की गुहार लगाई थी।

गायघाट के मुख्य पथ पर सालों से है जलजमाव, आवागमन बाधित

तब डीएम ने तत्काल सिमरी सीओ को गायघाट में दलित बस्ती के पास मुख्य पथ व नाली निर्माण कराने का निर्देश दिया था। लेकिन आज तक सीओ को यहां का नक्शा नहीं मिला। वही गुरूवार को विनोद राय के पहल पर ही डीडीसी डॉ. महेन्द्र पाल गायघाट पहुंचे। इस दौरान जदयू नेता ने उनका जोरदार स्वागत किया तथा उन्हें दलित बस्ती के पास ले जाकर जल जमाव की समस्या को दिखाया।

गायघाट के मुख्य पथ पर सालों से है जलजमाव, आवागमन बाधित

इसके बाद डीडीसी ने सीओ को फटकार लगाते हुए तत्काल इस पथ के मरम्मत तथा नाली निर्माण का निर्देश दिया है। देखना है डीडीसी के निर्देश पर अंचल प्रशासन इस पथ की मरम्मत कब तक करवाता है। जबकि सड़क की बदहाली को ले ग्रामीणों में जबदस्त आक्रोश है। 

आंदोलन का मूड बना रहे है ग्रामीण

गायघाट के मुख्य पथ पर सालों से है जलजमाव, आवागमन बाधित

जदयू के प्रदेश महासचिव विनोद ने बताया कि यह गांव तथा दलित बस्ती का मुख्य पथ है। इसी पथ से गांव के लोग प्रखंड व अनुमंडल मुख्यालय जाते है। लेकिन, मुख्य पथ पर सालों से नाली का गंदा पानी जमा है। जलजमाव के साथ ही सड़क पर गड्ढा उभर जाने से भी लोगों को परेशानी हो रही है।

गायघाट के मुख्य पथ पर सालों से है जलजमाव, आवागमन बाधित

खासकर रात में किसी तरह की आपात स्थिति में लोग घर से बाहर निकलने से भी डर रहे है। उन्होंने कहा कि सड़क की बदहाली से ग्रामीणों में गहरा आका्रेश है। उन्होंने कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर अंचल प्रशासन सड़क का मरम्मत नहीं करवाता है तो ग्रामीण अंचल प्रशासन के खिलाफ सड़क पर उतर उग्र आंदोलन करेंगे। 

डीडीसी ने दिया कार्रवाई का निर्देश

गायघाट के मुख्य पथ पर सालों से है जलजमाव, आवागमन बाधित

वही, अंचल प्रशासन की उदासीनता पर डीडीसी काफी नाराज हुए है। उन्होंने जदयू नेता विनोद को आश्वासन दिया कि जल्दी ही इस पथ का मरम्मत कराने का निर्देश अंचल प्रशासन को दिया गया है। अंचल प्रशासन यदि इस बार उदासीनता बरतेगा तो सीओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।