Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

मवेशी तस्करी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों की सतर्कता से खुला पूरा खेल

डुमरांव थाना क्षेत्र के किसागर और गरहथा गांव के बीच गुरुवार को मवेशी तस्करी की एक सुनियोजित कोशिश उस समय नाकाम हो गई, जब ग्रामीणों की सतर्क नजर और गौ रक्षा समिति की सक्रियता ने पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया। सामान्य आवाजाही के बीच गुजर रही एक पिकअप वाहन ने ग्रामीणों को तब संदेह में डाल दिया, जब उसके अगले हिस्से से नंबर प्लेट गायब पाई गई।

मवेशी तस्करी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों की सतर्कता से खुला पूरा खेल

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव थाना क्षेत्र के किसागर और गरहथा गांव के बीच गुरुवार को मवेशी तस्करी की एक सुनियोजित कोशिश उस समय नाकाम हो गई, जब ग्रामीणों की सतर्क नजर और गौ रक्षा समिति की सक्रियता ने पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया। सामान्य आवाजाही के बीच गुजर रही एक पिकअप वाहन ने ग्रामीणों को तब संदेह में डाल दिया, जब उसके अगले हिस्से से नंबर प्लेट गायब पाई गई।ग्रामीणों ने वाहन को रोककर जब जांच की तो अंदर मवेशियों को अमानवीय तरीके से लादकर रखा गया था।

मवेशी तस्करी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों की सतर्कता से खुला पूरा खेल

पूछताछ के दौरान चालक और उसके साथी ने मवेशियों को चौसा मेला ले जाने की बात कही, लेकिन न तो उनके पास कोई वैध कागजात थे और न ही वाहन की स्थिति इस दावे की पुष्टि कर रही थी। इससे ग्रामीणों को तस्करी की आशंका और पुख्ता हो गई।मामले की जानकारी तुरंत डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और गौ रक्षा समिति के सहयोग से वाहन को कब्जे में लेते हुए दोनों संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। इसके बाद उन्हें ब्रह्मपुर थाना को सौंप दिया गया।थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि टाटा मैजिक मालवाहक वाहन से तीन गायें बरामद की गई हैं।

मवेशी तस्करी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों की सतर्कता से खुला पूरा खेल

पकड़े गए आरोपितों की पहचान ब्रजेश राजभर, ग्राम मालवा, पोस्ट नावानगर और प्रेम नारायण राय, ग्राम चढ़ावा बड़वा, दोनों उत्तर प्रदेश निवासी के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर तस्करी नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं।पुलिस ने बरामद गायों को सुरक्षित करते हुए आदर्श गौशाला, बक्सर भेज दिया है। थानाध्यक्ष के अनुसार, यह मामला केवल एक वाहन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे संगठित गिरोह की भूमिका की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही हैं।

मवेशी तस्करी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों की सतर्कता से खुला पूरा खेल

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।