Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

बिठलपुरवा में पानी भरे गड्ढें में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

बिठलपुरवा में पानी भरे गड्ढें में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

- माता पिता की पहले हो चुकी है मौत

केटी न्यूज/बक्सर

औद्योगिक थाना क्षेत्र के बिठलपुरवा गांव के पानी भरे एक गड्ढें से एक युवक का शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी मच गई। यह घटना सोमवार सुबह की है। ग्रामीणों की सूचना पर औद्योगिक थाने की पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले पहचान में जुट गई। पहले तो उसका पहचान नहीं हो पा रहा था। लेकिन बाद में शव की पहचान स्थानीय गांव के ही 26 वर्षीय युवक गुड्डु यादव पिता स्व रामबहादूर यादव के रूप में हुई।

मृतक के शरीर पर धारदार हथियारों से जख्म के निशान मिले है। जिससे हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रहा है। बताया जाता है कि उसके माता पिता की पहले ही मौत हो गई थी। जबकि युवक खुद गलत संगत में पड़ गया था। सूत्रों की मानें तो तीन दिन पहले वह घर से बलिया के लिए निकला था। ऐसे में उसकी हत्या किसने तथा कब की है इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। औद्योगिक थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का लगता है। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। बहरहाल पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। जबकि गुड्डु का शव मिलने के बाद गांव में कई तरह की चर्चाएं हो रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।