Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
Keshav Times

प्री-वेडिंग शूट के बहाने ठगी, असम से आए फोटोग्राफरों के सात लाख के उपकरण गायब

बिहार विधानसभा चुनावी सरगर्मी के बीच बक्सर में ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन के पास एक निजी होटल में असम से आए फोटोग्राफरों को प्री-वेडिंग शूट के नाम पर बुलाकर उनके लाखों रुपये के उपकरण गायब कर दिए गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और होटल सहित आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

प्री-वेडिंग शूट के बहाने ठगी, असम से आए फोटोग्राफरों के सात लाख के उपकरण गायब

प्री-वेडिंग शूट के बहाने ठगी, असम से आए फोटोग्राफरों के सात लाख के उपकरण गायब

-- बक्सर में हाई-टेक फर्जीवाड़े की जांच शुरू

केटी न्यूज/बक्सर।

बिहार विधानसभा चुनावी सरगर्मी के बीच बक्सर में ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन के पास एक निजी होटल में असम से आए फोटोग्राफरों को प्री-वेडिंग शूट के नाम पर बुलाकर उनके लाखों रुपये के उपकरण गायब कर दिए गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और होटल सहित आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

प्री-वेडिंग शूट के बहाने ठगी, असम से आए फोटोग्राफरों के सात लाख के उपकरण गायब

मिली जानकारी के अनुसार, असम के डिब्रूगढ़ जिले के डोंगरीचक गांव निवासी सुशांतो गोगोई और उनके साथी रितेश पांडेय पेशे से वीडियोग्राफर हैं। उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर बक्सर में शादी की शूटिंग का प्रस्ताव दिया था। 30 हजार रुपये में डील तय हुई, जिसमें आरोपी ने एडवांस के तौर पर पांच हजार रुपये गूगल पे से भेजे और गुवाहाटी से बक्सर तक की ट्रेन टिकट भी मुहैया कराई।

प्री-वेडिंग शूट के बहाने ठगी, असम से आए फोटोग्राफरों के सात लाख के उपकरण गायब

इस भरोसे में दोनों युवक बक्सर पहुंचे, जहां वही व्यक्ति रेलवे स्टेशन पर मिला और उन्हें शहर के एक निजी होटल बताया गया कि शाम करीब साढ़े छह बजे ठगों ने बातचीत और भोजन के बहाने दोनों फोटोग्राफरों को होटल से बाहर बुलाया। इसी दौरान दूसरी चाबी से कमरे में घुसकर दो कैमरे, चार लेंस, बैटरी, लाइट, मेमोरी कार्ड, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, पर्स और नगद रुपये समेत करीब साढ़े सात लाख रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। कुछ देर बाद जब ‘क्लाइंट’ वापस नहीं आया, तो दोनों को शक हुआ और वे लौटे तो पूरा सामान गायब मिला।

प्री-वेडिंग शूट के बहाने ठगी, असम से आए फोटोग्राफरों के सात लाख के उपकरण गायब

घटना की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय ने कहा कि प्रारंभिक जांच में असम के तीन युवकों के साथ प्री-वेडिंग शूट के बहाने ठगी की पुष्टि हुई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उन्हें किसने बुलाया था और किन लोगों से उनका संपर्क हुआ था। उन्होंने कहा कि मामला गंभीर है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।