Thursday, 19 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू
Keshav Times

ईलाज के दौरान वीके ग्लोबल हॉस्पीटल में महिला की मौत परिजनों का आरोप पैसे के लिए शव को बनाया बंधक, सड़क जाम

ईलाज के दौरान वीके ग्लोबल हॉस्पीटल में महिला की मौत परिजनों का आरोप पैसे के लिए शव को बनाया बंधक, सड़क जाम

केटी न्यूज/बक्सर

मंगलवार की दोपहर अचानक बक्सर के गोलम्बर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जब गालम्बर स्थित वीके ग्लोबल अस्पताल प्रबंधन पर शव को बंधक बनाने का अरोप लगा परिजनों ने सड़क जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मौके और सडक जाम को हटाया गया और शव को अस्पताल प्रबंधन से मुक्त करा परिजनों को सौप दिया गया। जिसके बाद मामला शांत हुआ। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि एसपी मनीष कुमार को घटना की सूचना मिली थी। जिसके बाद उनके दिशा निर्देश पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को छुड़ाया गया। मृतका की पहचान गाजीपुर जिले के सोनारी गांव निवासी रिंकी देवी पति चिंटू वर्मा के रूप में हुई है।

ईलाज के दौरान वीके ग्लोबल हॉस्पीटल में महिला की मौत परिजनों का आरोप पैसे के लिए शव को बनाया बंधक, सड़क जाम

उनके रिश्तेदार शांतिनगर में रहते है। सोमवार की शाम परिजनों के द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पहले कहीं प्रसव ऑपरेशन कर के हुआ था। परन्तु टांके पक गए थे। जिसके ईलाज के लिए भर्ती कराया गया। जिसके बाद महिला की मौत हो गई। अस्पताल ने पैसे के डिमांड को लेकर शव रोक दिया था। परिजनों के अनुसार कुल दस हजार रूपए थे। 14 हजार और रूपए की डिमांड हो रही थी। जिसे देने में अक्षम थे। जिसकों लेकर हंगामा है। पुलिस को कोई लिखित शिकायत नही मिली है। आवेदन मिलने के बाद एफआईआर दर्ज होगा। वहीं अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि पैसा बाकी था। जिसको लेकर जमा करने को कहा गया। वीआईपी ही क्यों न हो उसे पैसा जमाकर के ही शव ले जाना है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।