शराब पीकर हंगामा कर रहे दो युवक गिरफ्तार

स्थानीय थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून के उल्लंघन के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मामला छोटका ढकाइच गांव का है, जहां गुरुवार को दो लोग शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची कृष्णाब्रह्म थाना की पुलिस टीम ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया।

शराब पीकर हंगामा कर रहे दो युवक गिरफ्तार

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

स्थानीय थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून के उल्लंघन के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मामला छोटका ढकाइच गांव का है, जहां गुरुवार को दो लोग शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची कृष्णाब्रह्म थाना की पुलिस टीम ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अरक गांव निवासी संजय गोंड़ और हरखाही मठिया गांव निवासी कपिल गिरी के रूप में की गई है। पुलिस द्वारा मौके पर ही ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई, जिसमें दोनों के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें थाना लाया गया।

कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है और इसके उल्लंघन पर किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। शराब के सेवन और नशे की हालत में हंगामा करने के आरोप में दोनों व्यक्तियों को शुक्रवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि शराबबंदी कानून का पालन करें और नशे से दूर रहें। साथ ही, ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश गया।