Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

बिजली चोरी के आरोप में छह पर एफआईआर दर्ज, 1.41 लाख का लगा जुर्माना

बिजली चोरी के आरोप में छह पर एफआईआर दर्ज, 1.41 लाख का लगा जुर्माना

केटी न्यूज/बक्सर 

बिजली चोरी के आरोप में छह पर एफआईआर दर्ज, 1.41 लाख का लगा जुर्माना

बिजली कंपनी की टीम राजस्व वसूलने और बिजली चोरी रोकने के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत शहरी समेत ग्रामीण क्षेत्रों में छापेमारी कर विद्युत ऊर्जा की चोरी करने वालों को रंगे हाथों पकड़े जा रहे है। बिजली विभाग की तरफ से बिजली चोरी करने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर भारी-भरकम जुर्माना भी लगाया जा रहा है।

बिजली चोरी के आरोप में छह पर एफआईआर दर्ज, 1.41 लाख का लगा जुर्माना

इसी क्रम में दलसागर सेक्शन के उमरपुर पंचायत के नाट में एसडीओ रविराज के नेतृत्व में छापेमारी किया गया। जिसकी जानकारी जेई हिमांशु कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि शनिवार को विद्युत ऊर्जा की चोरी की जांच के लिए एक जांच दल गठन किया गया था। जांच टीम में रविराज, सहायक विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल बक्सर ग्रामीण, हिमांशु कनीय विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रशाखा दलसागर, शिवम कुमार उपाध्याय मानवबल, अखिलेश कुमार सिंह, मानवबल छोटक साह, मानवबल, मनीष कुमार गुप्ता, मानवबल शामिल रहे।

बिजली चोरी के आरोप में छह पर एफआईआर दर्ज, 1.41 लाख का लगा जुर्माना

जांच दल लगभग 10रू15 बजे नाट निवासी स्व. मोहम्मद हुसैन के पुत्र मोहम्मद रहमान के आवसीय परिसर पर पहुंचा तो पाया कि इनके द्वारा परिसर में मीटर से मेन सर्विस वायर को बाईपास करके विद्युत ऊर्जा की चोरी की जा रही थी। जिनके उपर 20 हजार 800 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके बाद जांच दल इस्लाम खां के आवासीय परिसर में छापेमारी की। इस दौरान ये भी गलत तरीके से बिजली चोरी करते पकड़े गए। जिनके उपर 45 हजार 700 रुपये जुर्माना लगाया गया।

बिजली चोरी के आरोप में छह पर एफआईआर दर्ज, 1.41 लाख का लगा जुर्माना

इसके बाद छोपमारी दल आजाद अहमद को बिजली चोरी के करने के आरोप में चिन्हित करते हुए नौ हजार 400 रुपये का जुर्माना लगाया। विश्वेसर भगत भी गलत तरीके से बिजली चोरी करते पकड़े गए। जिनके उपर 13 हजार 13 हजार 257 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

बिजली चोरी के आरोप में छह पर एफआईआर दर्ज, 1.41 लाख का लगा जुर्माना

वही सुरेश राम पिता रामबचन पासवान भी गलत तरीके से बिजली चोरी करते पकड़े गए। जिनके उपर 31 हजार 121 रुपये का जुर्माना लगाया गया। जबकि कमलेशवर राम पर बिजली चोरी के मामले में 20 हजार 831 रुपये का जुर्माना बकाया राशि के साथ लगाया गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।