कृषि एवं संबंद्ध क्षेत्र के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाएं किसान: कृषि वैज्ञानिक
जिले के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकी एवं वैज्ञानिक विधि से खेती के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि, किसानों को सतत विकास की दिशा में प्रेरित किया जा सके। इस क्रम में देशव्यापी विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को वैज्ञानिक एवं विशेषज्ञों की टीम ने सदर प्रखंड के करहंसी, इटाढ़ी प्रखंड अन्तर्गत हरपुर व लोधास, चौसा प्रखंड के पवनी, राजपुर के तियरा व देवढ़िया, ब्रह्मपुर प्रखंड के हरनाथपुर तथा डूमरांव प्रखंड के नुआंव एवं सोंवा पंचायत का भ्रमण कर 900 से अधिक किसानों के साथ संवाद करते हुए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

- विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत भ्रमण एवं जागरूकता कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
- केवीके, बक्सर में चलाया गया पौधरोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प
केटी न्यूज/बक्सर
जिले के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकी एवं वैज्ञानिक विधि से खेती के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि, किसानों को सतत विकास की दिशा में प्रेरित किया जा सके। इस क्रम में देशव्यापी विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को वैज्ञानिक एवं विशेषज्ञों की टीम ने सदर प्रखंड के करहंसी, इटाढ़ी प्रखंड अन्तर्गत हरपुर व लोधास, चौसा प्रखंड के पवनी, राजपुर के तियरा व देवढ़िया, ब्रह्मपुर प्रखंड के हरनाथपुर तथा डूमरांव प्रखंड के नुआंव एवं सोंवा पंचायत का भ्रमण कर 900 से अधिक किसानों के साथ संवाद करते हुए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कृषि एवं संबंद्ध क्षेत्र के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के प्रति जागरूकता एवं अधिकाधिक प्रयोग के लिए किसान सारथी, पीएम फसल बीमा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, परंपरागत कृषि विकास योजना, पीएम कृषि सिंचाई योजना, राष्ट्रीय कृषि बाजार, आदि की जानकारी प्रतिभागियों को दी गई।
साथ ही, इन सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। वहीं, मोटे अनाज, मृदा स्वास्थ्य, जलवायु अनुकूल कृषि तकनीकी, प्राकृतिक खेती आदि की जानकारी देकर किसानों को जागरूक किया गया। टीम में कृषि विज्ञान केन्द, बक्सर से हरिगोबिन्द, रामकेवल, आरीफ प्रवेज, सरफराज अहमद खान, मुकेश कुमार, आईसीएआर पटना से डॉ. आशुतोष उपाध्याय, डॉ. विकास सरकार, डॉ. अजय कुमार तथा डूमरांव कृषि कॉलेज के डॉ. समीर प्रताप सिंह, सुदय प्रसाद, शांतिभुषण, नंदिनी शाह समेत कृषि एवं संबंद्व जिला स्तरीय विभागों के पदाधिकारी ने सहयोग दिया।
प्लास्टिक के उपयोग को कम करने की कही बात :
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र, बक्सर परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन आईसीएआर, पटना संस्थान के विभागाध्यक्ष डॉ. आशुतोष उपाध्याय, वैज्ञानिक डॉ. विकास सरकार, डॉ. अजय कुमार, विशेषज्ञ हरि गोबिन्द व रामकेवल तथा कर्मचारियों की उपस्थिति में आयोजित हुआ। डॉ. उपाध्याय ने इस उपलक्ष्य पर प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति अधिक संवेदनशील होने पर बल देते हुए प्लास्टिक के उपयोग को कम करने की बात कहीं। इस दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया।