उग्र हुआ डीलरों का हड़ताल, अर्द्धनग्न प्रदर्शन कर लौटाया ई-पॉश मशीन

फेयर प्राईस डीलर संघ के तत्वावधान में 1 फरवरी 2025 को प्रखंड कार्यालय डुमरांव में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान डीलर कभी कपड़ा पहन नारेबाजी कर रहे थे तो कभी नंगे बदन। इनके प्रदर्शन से प्रखंड कार्यालय में अफरातफरी की स्थिति बनी रही। डीलरों का प्रदर्शन आठ सूत्री मांगों को लेकर चल रहा है। प्रदर्शन के दौरान डीलरों का कहना था कि मांगों को लेकर हमलोगों के नेता अम्बिका यादव 20 जनवरी 2025 से ही आमरण पर बैठे हैं, लेकिन सरकार मौन साधे हुए है।

उग्र हुआ डीलरों का हड़ताल, अर्द्धनग्न प्रदर्शन कर लौटाया ई-पॉश मशीन

- प्रखंड कार्यालय परिसर में डीलर संघ ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

- प्रदर्शन कभी नंगे बदन तो कभी कपड़ा पहन प्रदर्शन हुए

केटी न्यूज, डुमरांव।

फेयर प्राईस डीलर संघ के तत्वावधान में 1 फरवरी 2025 को प्रखंड कार्यालय डुमरांव में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान डीलर कभी कपड़ा पहन नारेबाजी कर रहे थे तो कभी नंगे बदन। इनके प्रदर्शन से प्रखंड कार्यालय में अफरातफरी की स्थिति बनी रही। डीलरों का प्रदर्शन आठ सूत्री मांगों को लेकर चल रहा है। प्रदर्शन के दौरान डीलरों का कहना था कि मांगों को लेकर हमलोगों के नेता अम्बिका यादव 20 जनवरी 2025 से ही आमरण पर बैठे हैं, लेकिन सरकार मौन साधे हुए है।

डीलरों का कहना था कि हमारा यह प्रण आमरण अनशन पर बैठे नेता के लिये भी है। हमारी हड़ताल जो एक फरवरी 2025 से चल रही है, इस पर सरकार द्वारा किसी प्रकार संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। हमलोगों के भी बाल-बच्चे हैं, उनका पालन-पोषण करना होता है, लेकिन जो पैसा मिलता है, उससे खोराकी का जुगाड़ नहीं हो पाता है तो बच्चों को पढ़ाएंगे और लिखाएंगे कैसे। इसिलिये अनुमंडल के सभी डीलरों ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के कार्यालय पहुंच उनके समक्ष अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। साथ ही अपने साथ लाए ई-पॉस मशीन को जमा करने का अनुरोध किया।

इस प्रदर्शन की अध्यक्षता भुटेश्वर सिंह ने और मंच संचालन हरेंद्र पासवान ने किया। प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद, शैलेन्द्र कुमार सिंह, सचिव पारस नाथ सिंह, नगर सचिव सुरेंद्र सिंह, बैजनाथ सिंह, लालसाहेब सिंह, पारसनाथ सिंह, राजन प्रसाद, अशोक मिश्र, दिलीप कुमार, मुकेश त्रिपाठी, बसंत राय, निर्मल गुप्ता, सहित दर्जनों डीलर मौजूद रहे।

एक फरवरी के हड़ताल पर डटे है डीलर

बता दें कि अनुमंडल के सभी डीलर अपने राज्यव्यापी अभियान के तहत एक फरवरी से ही अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे है। इस दौरान राज्यभर के डीलर हड़ताल में शामिल हो गए है। डीलरों के इस हड़ताल से गरीब तबके के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। उन्हें अबतक फरवरी महीने का खाद्यान्न नहीं मिल पाया है। इस मामले में राज्य सरकार की उदासीनता से फिलहाल हड़ताल टूटता नजर नहीं आ रहा है। जिस कारण गरीबों में अब इस हड़ताल से आक्रोश गहराने लगा है। 

आठ सूत्री मांगों के समर्थन में हड़ताल पर डटे है डीलर

बता दें कि सभी डीलर अपने आठ सूत्री मांगों के समर्थन में हड़ताल कर रहे है। उनकी प्रमुख मांगों में 30 हजार रूपया मानदेय व 300 रूपया कमीशन देने, 2001 के कंट्रोल ऑर्डर के अनुसार खाद्यान्न में कमीशन देने, निलंबन आदेश वापस लेने, डीलरों को सप्ताहिक छुट्टी देने, ई-पाश मशीन को 5 जी करने, रूम किराया, इलेक्ट्रिक बिल तथा मजदूरी देने तथा पूर्व की तरह अनुकंपा का लाभ देने की मांग शामिल है। बता दें कि सरकार ने पूर्व से चले आ रहे अनुकंपा नियम में बदलाव कर दिया है।

नयें नियम के अनुसार अब 58 वर्ष की उम्र पार कर चुके डीलरों की मृत्यु होने के बाद उसके पुत्र या आश्रित को अनुकंपा का लाभ नहीं दिया जाएगा। जिससे डीलरों में आक्रोश गहरा गया है। डीलरों ने कहा कि जबतक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती तबतक उनका आंदोलन जारी रहेगा। डीलरों के आज के तेवर देख आपूर्ति विभाग भी चौकन्ना हो गया है।