प्रशासन ने प्रखंड क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों व प्रबुद्धजनों को किया सम्मानित

बहुग्रामी जलापूर्ति केन्द्र के प्रांगण में सोमवार को प्रखंड प्रशासन द्वारा प्रखंड क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों व प्रबुद्धजनों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह केशोपुर पंचायत के मुखिया छोटू मिश्रा के संयोजन मे आयोजित किया गया।

प्रशासन ने प्रखंड क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों व प्रबुद्धजनों को किया सम्मानित

- केशोपुर जलशोध संयत्र परिसर में आयोजित हुआ था सम्मान समारोह

केटी न्यूज/सिमरी 

बहुग्रामी जलापूर्ति केन्द्र के प्रांगण में सोमवार को प्रखंड प्रशासन द्वारा प्रखंड क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों व प्रबुद्धजनों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह केशोपुर पंचायत के मुखिया छोटू मिश्रा के संयोजन मे आयोजित किया गया।

सम्मान समारोह में अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार, बीडीओ शशिकांत शर्मा, अंचलाधिकारी भगवती शंकर पाण्डेय सहित सभी पंचायत के जनप्रतिनियों व मीडिया कर्मियों को निमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संतोष निराला ने किया। कार्यक्रम मे उपस्थित सभी प्रबुद्धजनों व पदाधिकारियों को अंगवस्त्र व माला से सम्मानित किया गया। 

अपने संबोधन में पूर्व मंत्री संतोष निराला ने कहा कि सूबे की मुखिया नीतीश कुमार विकास को गति देने के लिए 15 फरवरी को आने वाले है। मुख्यमंत्री के अगुवाई में बिहार तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि बिहार में पहली बार पंचायत प्रतिनिधियों को उनके अधिकार दिला मुख्यमंत्री ने उन्हें सम्मान दिया था। यह आयोजन भी इसी सोंच के साथ किया जा रहा है।

उन्हाेने कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिनिधियों से प्रगति यात्रा को सफल बनाने की अपील की और कहां कि केशोपुर का जलशोध संयत्र दियारा इलाके के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार में बिहार का जितना विकास हुआ है, उतना आजादी के बाद कभी नहीं हुआ था। उन्होंने इस रफ्तार को जारी रखने के लिए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की और कहा कि मुख्यमंत्री दियारा क्षेत्र को विकास की सौगात देने आ रहे हैं।

वहीं, जदयू के प्रदेश सचिव विनोद राय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस यात्रा को सफल बनाने के लिए एनडीए कार्यकर्ता जी जान से जुटे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को ले क्षेत्र में उत्साह का वातावरण है। श्री राय ने कहा कि केशोपुर में मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया जाएगा।

कार्यक्रम में जिला पार्षद केदार यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय मिश्र, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष प्रेम सागर कुंवर, मुखिया प्रतिनिधि सुनील यादव, जनसुराज पार्टी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अंशु कुमारी सहित विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि मौजूद थे।