पर्यावरण संरक्षण के लिए जिले सभी पंचायतो में पौधे लगाएं: जिलाधिकारी

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार पांच जून को चिलहरी पंचायत अंतर्गत उच्च विद्यालय के नवनिर्मित खेल मैदान के प्रागण में पौधरोपण अभियान की शुरुआत की गई। जिलाधिकारी डॉ. विद्यानंद सिंह ने पंचायत के मुखिया की उपस्थिति में पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक भी किया। साथ ही, इस दौरान जिलाधिकारी ने मनरेगा योजना से निर्मित खेल मैदान का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने स्थानीय युवक, युवतियों एवं खिलाड़ि‌यों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।

- जिले में वृहद् पैमाने पर मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस 

- चिलहरी पंचायत से हुई पौधरोपण योजना की शुरुआत

केटी न्यूज/बकसर

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार पांच जून को चिलहरी पंचायत अंतर्गत उच्च विद्यालय के नवनिर्मित खेल मैदान के प्रागण में पौधरोपण अभियान की शुरुआत की गई। जिलाधिकारी डॉ. विद्यानंद सिंह ने पंचायत के मुखिया की उपस्थिति में पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक भी किया। साथ ही, इस दौरान जिलाधिकारी ने मनरेगा योजना से निर्मित खेल मैदान का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने स्थानीय युवक, युवतियों एवं खिलाड़ि‌यों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।

जिलाधिकारी ने बताया कि मनरेगा योजना के माध्यम से बक्सर जिले में कुल 3,26,400 पौधे लगाये जाने का लक्ष्य निर्धारित है। जिलाधिकारी ने मनरेगा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को निदेश दिया कि पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत करने से पूर्व इसकी कार्य योजना तैयार करें। ताकि, योजनाबद्ध तरीके से पौधे लगाकर जिले को प्रदूषण और अन्य समस्याओं से मुक्ति दिलाई जा सके। इस अवसर पर निदेशक डीआरडीए, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, कार्यपालक अभियंता मनरेगा, कार्यक्रम पदाधिकारी डुमरांव, प्रखंड विकास पदाधिकारी डुमरांव एवं अन्य उपस्थित थे।