Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

छठिया पोखरा की पानी बदले तथा पर्याप्त मात्रा में लगाए सीसीटीवी कैमरा - डीएम

लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारी को लेकर प्रशासनिक प्रयास तेज हो गया है। नगर परिषद द्वारा शहरी क्षेत्र के सभी छठ घाट को पूजा के लिए तैयार किया जा रहा है। उधर बुधवार को डीएम अंशुल अग्रवाल ने नगर के छठ पूजा घाटों का निरीक्षण कर जायजा लिया।

छठिया पोखरा की पानी बदले तथा पर्याप्त मात्रा में लगाए सीसीटीवी कैमरा - डीएम

- डीएम एसपी ने किया डुमरांव के छठ घाटों का निरीक्षण, सभी घाटों की बैरेकेटिंग कराने, छठ के दौरान ड्रोन से निगरानी करने सहित दिए कई निर्देश

केटी न्यूज/डुमरांव 

छठिया पोखरा की पानी बदले तथा पर्याप्त मात्रा में लगाए सीसीटीवी कैमरा - डीएम

लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारी को लेकर प्रशासनिक प्रयास तेज हो गया है। नगर परिषद द्वारा शहरी क्षेत्र के सभी छठ घाट को पूजा के लिए तैयार किया जा रहा है। उधर बुधवार को डीएम अंशुल अग्रवाल ने नगर के छठ पूजा घाटों का निरीक्षण कर जायजा लिया। उनके साथ एसपी शुभम आर्या ने छठ व्रतियों की सुरक्षा व्यवस्था का पड़ताल किया। पदाधिकारियों की टीम ने सबसे पहले नगर के प्रसिद्ध छठिया पोखरा पर नगर परिषद द्वारा कराए जा रहे तैयारी का जायजा लिया। छठ व्रतियों की सुविधा के उद्देश्य से घाटों पर की गई तैयारियों का निरीक्षण किया। डीएम ने छठिया पोखरा के किनारे मिट्टी खोद कर बनाए गए सीढ़ियों, तालाब में पानी की व्यवस्था, तालाब चारों कोने पर की गई साफ सफाई के अलावे तालाब के पास स्थित बाल-पार्क का निरीक्षण किया। 

छठिया पोखरा की पानी बदले तथा पर्याप्त मात्रा में लगाए सीसीटीवी कैमरा - डीएम

डीएम ने छठिया पोखरा का पानी बदलने, छठ व्रतियों की भारी भीड़ को देखते हुए सीसीटीवी की समुचित व्यवस्था करने, पूजा के दौरान ड्रोन के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति पर नजर रखने, तालाब में नाव की व्यवस्था व गोताखोर की संख्या बढाने को लेकर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार को निर्देश दिया। घाट के क्रम में डीएम ने छठिया घाट पोखर में पानी की गहराई का माप करवाया। पानी की गहराई को देखते हुए उन्होंने कहा कि डेंजर जोन को चिन्हित कर बेरिकेटिंग के साथ लाल फीता से उस स्थान को चिन्हित कर दिया जाए ताकि कोई भी व्रति इस चिन्ह को पार न कर सके। वही उन्होंने कहा कि घाट पर कंट्रोल रूम के साथ एक एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड की वाहन के साथ मेडिकल टीम को भी तैनात किया जाए।

छठिया पोखरा की पानी बदले तथा पर्याप्त मात्रा में लगाए सीसीटीवी कैमरा - डीएम

जिससे सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी मजबूत रहे। उन्होंने जंगली शिव मंदिर स्थित तालाब का निरीक्षण किया। यहां भी बड़ी संख्या में छठ पूजा में लोगों की उपस्थिति रहती है। डीएम ने साफ सफाई के अलावा लाइट तथा साउंड का प्रबंध बेहतर ढंग से करने का निर्देश दिया है। दूसरी तरफ एसपी शुभम आर्य ने छठ पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी का जायजा लिया। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार, बीडीओ संदीप कुमार, अंचल पदाधिकारी शमन प्रकाश, मुख्य पार्षद सुनीता गुप्ता के प्रतिनिधि सुमित गुप्ता, उपमुख्य पार्षद विकास ठाकुर आदि उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।