फिर बढ़ने लगा गंगा का जल स्तर, बढ़ी चिंता

बक्सर में गंगा का जल स्तर एक बार फिर से बढ़ने लगा है। जल स्तर बढ़ने का सिलसिला शुक्रवार से शुरू हुआ था।

फिर बढ़ने लगा गंगा का जल स्तर, बढ़ी चिंता

केटी न्यूज/बक्सर

बक्सर में गंगा का जल स्तर एक बार फिर से बढ़ने लगा है। जल स्तर बढ़ने का सिलसिला शुक्रवार से शुरू हुआ था। शनिवार को सुबह आठ बजे केन्द्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार जल स्तर 58.97 मीटर तक पहुंच गया था तथा जल स्तर एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा था। जबकि शुक्रवार की सुबह जल स्तर 58.75 मीटर था और दो सेमी प्रतिघंटे की रफ्तार से पानी बढ़ रहा था। शनिवार को जल स्तर वृद्धि में कमी आई है, लेकिन पानी बढ़ना जारी था। जिस कारण तटीय इलाके के लोगों की चिंता बढ़ गई है। वही, जानकारी के अनुसार प्रयागराज तथा वाराणसी में भी जल स्तर बढ़ रहा है।