नर्तकियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद पुलिस सख्त, पांचवा आरोपित गिरफ्तार

डुमरांव के खिरौली गांव से बाहर सुनसान जगह पर स्थित निजी विद्यालय परिसर में देर रात दो नाबालिग नर्तकियों से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस काफी सख्त हो गई है।

नर्तकियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद पुलिस सख्त, पांचवा आरोपित गिरफ्तार

- डीजे संचालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज, प्रशिक्षु डीएसपी ने लिया घटना स्थल का जायजा

- कला प्रदर्शन करने आई नर्तकियों के साथ घिनौनी हरकत की हो रही निंदा

केटी न्यूूज/डुमरांव

डुमरांव के खिरौली गांव से बाहर सुनसान जगह पर स्थित निजी विद्यालय परिसर में देर रात दो नाबालिग नर्तकियों से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस काफी सख्त हो गई है। इस मामले में शुक्रवार को पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने चंद घंटो में ही छह में से चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस पूरी रात फरार चल रहे दो आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान पांचाव आरोपित रंगीला राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अभी भी इस मामले गोलू डीजे वाला फरार चल रहा है। पुलिस का दावा है कि उसे भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 पुलिस पदाधिकारियों व एसएफएल टीम ने किया घटना स्थल की जांच

इस मामले में शनिवार को प्रशिक्षु डीएसपी अनिशा राणा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम बक्सर से डुमरांव पहुंची तथा घटना स्थल का जायजा लिया। जबकि एसएफएल टीम ने घटना स्थल से कई साक्ष्य इकट्ठा किए है। प्रशिक्षु डीएसपी की माने तो घटना स्थल से कई साक्ष्य मिले है, जिसे एसएफएल टीम अपने साथ ले गई है। इसके अलावे पुलिस ने पांचवे आरोपित से भी पूछताछ की है। पुलिस की मानें तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। 

   आरोपित के बुलाने पर आई थी नर्तकियां

मिली जानकारी के अनुसार नामजद आरोपित विकास राय के घर किसी बच्चे का जन्मदिन समारोह था। इसी बर्थडे पार्टी में दोनों नर्तकियां आई थी। बताया जाता है कि गोलू डीजे वाले ने ही उन्हें बुलवाया था। रात में प्रोग्राम खत्म होने के बाद दोनों को गांव से दूर नहर किनारे सुनसान जगह पर स्थित बंद पड़े स्कूल में उनके सोने की व्यवस्था की गई। जहां देर रात विकास व गोलू समेत सभी नामजदों ने दोनों के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान नर्तकियां चिखती रही तथा छोड़ देने की आरजू मिन्नत भी करती रही। लेकिन, दुष्कर्मियों पर इसका कुछ असर नहीं हुआ। इस दौरान वे इस बात को भी भूल गए थे कि कला प्रदर्शन के लिए कलाकारों  को बुुलाए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद से खिरौली तथा आस पास के लोगों ने इस घटना की जमकर निंदा की है। लोगों का कहना है कि दोनों नर्तकियां अपने कला का प्रदर्शन करने यहां आई थी। उनके साथ जो घिनौनी हरकत हुई है उससे पूरा गांव शर्मसार हो गया है। बता दें कि दोनों नर्तकियां भरण पोषण के लिए कला प्रदर्शन करने आई थी। लेकिन, अस्मत रौंदने की छूट किसने दी।

कहती है प्रशिक्षु डीएसपी

नर्तकियों से सामूहिक दुष्कर्म मामला पुलिस के लिए चुनौती है। छह में से पांच आरोपित गिरफ्तार हो चुके है। छठवे को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा तथा स्पीडी ट्रायल के तहत उन्हें सख्त सजा दिलवाई जाएगी। पुलिस के पास मजबूत साक्ष्य है। - अनिशा राणा, प्रशिक्षु डीएसपीप