लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे भाजयुमो कार्यकर्ता, 14 को प्रदेश अध्यक्ष आएंगे बक्सर

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे भाजयुमो कार्यकर्ता, 14 को प्रदेश अध्यक्ष आएंगे बक्सर

केटी न्यूज/बक्सर

तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिली भारी बहुमत से भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित है। पार्टी कार्यकर्ता अब अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए है। इसी कड़ी में सोमवार को बक्सर में भाजपा युवा मोर्चा की जिला बैठक स्थानीय भाजपा कार्यकाल अहिरौली में संम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष सौरभ तिवारी ने व संचालन जिला महामंत्री विमलेश सिंह

ने किया। अपने संबोधन में सौरभ ने बताया कि आगामी 14 दिसंबर को भाजपा युवा मोर्चा की नई कार्यसमिति की पहली बैठक आयोजित की गई है। जिसमें भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भारतेन्दु मिश्रा व प्रदेश के महामंत्री सीमान्त शेखर शिरकत करेंगे।

युवाओं ने आने वाले 2024 के समर के लिये तैयारी कर ली है और उसी तैयारी को धार देने के लिये यह जिला कार्यसमिति बैठक होगी। आने वाले चुनाव में युवा मोर्चा के भूमिका को मजबूती देने का कार्य करेगी। बैठक में प्रियरंजन चौबे, जिला महामंत्री प्रदीप मिश्रा, दीपक यादव, अक्षय ओझा, अभिन्नदन मिश्र, मालिकार्जुन राय, अरविन्द पासवान, अर्जुन सिंह, अमपु राय,

दुर्गेश उपाध्याय, माझिल ओझा, बिटु सिंह, बिट्टू बाबा, राहुल पाण्डेय, रोहित सिंह, शिव शम्भू पाण्डेय, रोहित मिश्रा, बलिराम केशरी, शुभम गुप्ता, अभय चौबे, पुरषोत्तम सिंह, विकास राय, अभिषेक सिंह, मुखिया सिंह, मुकेश ओझा समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।