Sunday, 22 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण बच्चों के सर्वांगीण विकास का मजबूत मंच है खेल : टी.एन. चौबे जासो में घर के भीतर चल रहा था गांजा का कारोबार, पुलिस ने दबोचे कारोबारी महिलाओं से दुर्व्यवहार के विरोध पर गांव में बवाल, दो पक्षों में मारपीट और आगजनी प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर बक्सर को विकास की बड़ी सौगात, 125 एकड़ में बनेगा औद्योगिक हब 1320 मेगावाट बिजली से रोशन होगा बिहार का विकास, बक्सर थर्मल की दोनों यूनिटें चालू चेक बाउंस के मामलों के निपटारे को बक्सर में लगी विशेष लोक अदालत, दो वादों में 4.30 लाख का समझौता खेतों की बिजली पर चोरों का डाका, 15 पोल से 11 हजार वोल्ट का तार गायब कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल
Keshav Times

मुहर्रम को लेकर वासुदेवा थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न, सौहार्द बनाए रखने की अपील

आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर गुरुवार को वासुदेवा थाना परिसर में शांति समिति की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी, थानाध्यक्ष मधुबाला एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से की।

मुहर्रम को लेकर वासुदेवा थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न, सौहार्द बनाए रखने की अपील

मुहर्रम को लेकर वासुदेवा थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न, सौहार्द बनाए रखने की अपील

केटी न्यूज/नावानगर 

इस अवसर पर एसडीपीओ ने सभी से आपसी सौहार्द और सामाजिक समरसता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुहर्रम का पर्व गम, अनुशासन और श्रद्धा का प्रतीक है, जिसे शांतिपूर्ण वातावरण में मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। बैठक में उपस्थित सभी ने मिलकर यह आश्वासन दिया कि क्षेत्र में कहीं से भी कोई असामाजिक गतिविधि या अफवाह फैलाने की कोशिश नहीं होने दी जाएगी।

मुहर्रम को लेकर वासुदेवा थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न, सौहार्द बनाए रखने की अपील

बैठक में जुलूस के मार्ग, समय-सीमा, ध्वनि नियंत्रण, विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल सहित अन्य प्रशासनिक तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। थानाध्यक्ष मधुबाला ने कहा कि प्रशासन मुहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पूरी तरह तैयार है, और किसी भी तरह की शरारत या गड़बड़ी करने वालों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी।

मुहर्रम को लेकर वासुदेवा थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न, सौहार्द बनाए रखने की अपील

बैठक में रामपुर पंचायत मुखिया प्रतिनिधि बसंत पाण्डेय, भटौली मुखिया विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह के अलावा दोनों समुदायों के सम्मानित नागरिक, ताजिया कमिटी के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी लोग मौजूद थे।

मुहर्रम को लेकर वासुदेवा थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न, सौहार्द बनाए रखने की अपील

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।