एसपी ने किया कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला

एसपी ने किया कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला

केटी न्यूज/बक्सर

एसपी मनीष कुमार ने एक बार फिर से पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। वही पहली बार ब्रह्मपुर सर्किल क्षेत्र को दो भागों में बांटा गया है तथा सिमरी तथा उसके अंतर्गत आने वाले तिलक राय के हाता व रामदास राय के डेरा ओपी थानो के सर्किल इंचार्ज के तौर पर डीआईयू के सुबोध कुमार को जिम्मेवारी दी गई है। वे मुख्य रूप से इन थाना क्षेत्रों के लंबित कांडो का निष्पादन करेंगे। इसके अलावे डुमरांव के पूर्व थानाध्यक्ष बिंदेश्वर राम को बक्सर पुलिस केन्द्र, जबकि चुनमुनी कुमारी को महिला थाना से

वासुदेवा ओपी प्रभारी, मुकेश कुमार-1 को नगर थाने से नया भोजपुर ओपी का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावे फिरोज आलम को नैनीजोर का थानाध्यक्ष, अमरेश कुमार को मुरार का अपर थानाध्यक्ष, संजय विकास त्रिपाठी को बक्सर नगर थाने का अपर थानाध्यक्ष, हरेश कुमार को मुफस्सिल थाने का अपर थानाध्यक्ष्द्वज्ञ तथा सुजाता कुमारी को महिला थाने का अपर थानाध्यक्ष बनाया गया है। एसपी ने विधि व्यवस्था संधारण तथा लंबित कांडो के शीघ्र निष्पादन के लिए यह तबादला किया है। तबादला किए गए पदाधिकारियों को 24 घंटे के अंदर अपने नव पदस्थापित जगहों पर योगदान करने का निर्देश भी दिया गया है।