Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा!
Keshav Times

जीपीडीपी के तहत पंचायत के विकास के लिए हुई बैठक

जीपीडीपी के तहत पंचायत के विकास के लिए हुई बैठक

केटी न्यूज/केसठ 

प्रखंड के केसठ स्थित पंचायत सरकार भवन के परिसर में महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर सोमवार को विशेष बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया अरविंद कुमार सिंह उर्फ गामा पहलवान ने किया। बैठक की शुरुआत महात्मा गांधी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत विकास योजना के माध्यम से कार्ययोजना तैयार की गईं। मुखिया ने कहा कि जीपीडीपी के नाम से तैयार किए जाने के बाद पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा और

जीपीडीपी के तहत पंचायत के विकास के लिए हुई बैठक

संबधित प्लान के आधार पर सरकार की ओर से पंचायत के समग्र विकास के लिए धनराशि दी जाएगी। ग्रामसभा की बैठकों में सरकार के तहत निर्धारित किए गए विभिन्न विषयों पर विस्तार चर्चा की गई। इसके बाद कार्ययोजना तैयार की गई।ग्राम पंचायत की ओर से अपने पंचायत के सभी वर्गों के समग्र विकास का प्लान तैयार कर अपलोड किया जाएगा।इसमें वित्तीय वर्ष में पंचायतों के सामाजिक और आर्थिक विकास की वार्षिक योजना ग्राम पंचायत के माध्यम से तैयार की जाएगी।

जीपीडीपी के तहत पंचायत के विकास के लिए हुई बैठक

जिसे ग्राम सभा से स्वीकृति मिलने के बाद पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा। ग्राम पंचायत को लाभ पहुंचाने वाले कार्य, सामाजिक विषयों से संबधित गतिविधियों को स्वच्छता, नली गली निर्माण, जल आपूर्ति, मनरेगा योजना, सोलर स्ट्रीट लाइट को विकसित करने जैसी बुनियादी सुविधाओं पर जोर दिया जाएगा। मौके पर पंचायत सचिव अभय कुमार,जितेंद्र प्रसाद, गुड्डू सिंह, स्वच्छता पर्यवेक्षक संजय प्रसाद, सोनू कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।