Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

अखिल भारतीय ग्राम सेवा संस्थान ने डुमरांव में खोले दो बाल कल्याण शिक्षण केन्द्र

अखिल भारतीय ग्राम सेवा संस्थान ने डुमरांव में खोले दो बाल कल्याण शिक्षण केन्द्र

अखिल भारतीय ग्राम सेवा संस्थान ने डुमरांव में खोले दो बाल कल्याण शिक्षण केन्द्र

रविवार को अखिल भारतीय ग्राम सेवा संस्थान ने डुमरांव चौक रोड स्थित अयोध्या सिंह की गली तथा व शहीद गेट मोहल्लें में एक-एक बाल कल्याण शिक्षण केन्द्र का उदघाटन किया है। इन केन्द्रों पर क्रमशः दिव्य ज्योति व ज्योति कुमारी का चयन बच्चों को पढ़ाने के लिए किया गया है। इस संबध मंे जानकारी देते हुए संस्था के मनोज केशरी ने बताया कि गरीब तथा निर्धन लोगों को शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान तथा समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का मानवीय प्रयास यह संस्था कर रही है। संस्था द्वारा आंगनबाड़ी के तर्ज पर नौनिहालों को शिक्षा देने के लिए जिले के सभी पंचायतों में बाल कल्याण शिक्षा केन्द्र खोला जाएगा। इसके अलावे संस्था द्वारा गरीबों का कल्याण कार्ड बनया जाता है। जिसके माध्यम से उन्हें सरकार द्वारा संचालित योजनाओं जैसे सुकन्या समृद्धि योजना, मातृत्व लाभ योजना, गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ लाभ के साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशनों का लाभ दिलवाने तथा बाल शिक्षण केन्द्र खोलने का काम किया जा रहा है। इसके पहले संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष चंचल मिश्रा तथा डुमरांव प्रखंड समन्वसयक सरोज देवी ने संयुक्त रूप से फिता काट दोनों केन्द्रों का विधिवत उदघाटन किया। जबकि संस्था प्रमुख अरूण पांडेय ने बताया कि उनके द्वारा देशभर में यह प्रयास चलाया जा रहा है। ताकी सामाजिक व आर्थिक रूप से पिछड़े लोग समाज की मुख्य धारा में शामिल हो सके। उदघाटन के मौके पर राज्य समन्वयक केके पांडेय, चंद्रशेखर भारती, कार्यालय समन्वयक राकेश मिश्र, पवन समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।