कृष्णाब्रह्म: अवैध संबंध की आशंका पर पूर्व फौजी ने कर दी पत्नी की हत्या, 40 मिनट पर डुमरांव एसडीपीओ ने किया गिरफ्तार
कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के अरक गांव में पूर्व फौजी के द्वारा पत्नी के हत्या मामले पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी महज 40 मिनट के अंदर डुमरांव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने बक्सर नगर क्षेत्र इलाके से की है।

केटी न्यूज/डुमरांव
कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के अरक गांव में पूर्व फौजी के द्वारा पत्नी के हत्या मामले पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी महज 40 मिनट के अंदर डुमरांव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने बक्सर नगर क्षेत्र इलाके से की है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार पूर्व फौजी कपिल मुन्नी सिंह ने बताया है कि उसे अपने पत्नी उर्मिला देवी पर अवैध संबंध की आशंका थी। जिसके कारण कई बार विवाद होता था। आज भी वही जिसमें मारपीट के दौरान उसकी हत्या हो गयी। एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी पूर्व फौजी पति भाग निकला। जिसके बाद उसे बक्सर से गिरफ्तार की गयी है। पूछताछ जारी है। एफएसएल की टीम जांच कर रही है।