Thursday, 19 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू
Keshav Times

हत्या या आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव

हत्या या आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव

- अरैला गांव के पास बागीचे में आम के पेड़ से लटका था शव

हत्या या आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव

केटी न्यूज/डुमरांव

हत्या या आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव

स्थानीय थाना क्षेत्र के अरैला गांव के पास एक व्यक्ति की संदेहास्पद स्थिति मकें मौत हो गई है। उसका शव एक बागीचे में आम के पेड़ से लटका मिला। इसकी जानकारी मिलते ही डुमरांव पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मृतक की पहचान कोरान सराय थाना क्षेत्र के कोपवा गांव के 55 वर्षीय राम प्रवेश राम के रूप में की गई है।

हत्या या आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव

उसका शव अरैला गांव के पास नहर रोड से 100 मीटर अंदर बगीचा मे आम के पेड़ से लटका हुआ था। सुबह में शौच के लिए गए ग्रामीणों की नजर जब उस पर पड़ी तो ग्रामीणों ने ही इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। अभी लोग उसकी शिनाख्त कर ही रहे थे कि उसके परिजन भी आ गए तथा उसकी पहचान रामप्रवेश राम के रूप में की। हालांकि, उसने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या की गई है,

हत्या या आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव

यह जांच का विषय है। पुलिस भी अभी कुछ स्पष्ट नहीं बता सकी है। मौके पर पहुंचे परिजनों द्वारा भी कुछ नहीं बताया गया है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है। वैसे पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दो दिन से उसके घर में विवाद चल रहा था। विवाद के कारण ही उसने ऐसा कदम उठाया होगा। गौरतलब है कि अरैला में एक मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का यज्ञ भी चल रहा है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।